विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

33 साल की हुईं जेनिफर विंगेट, केक का पहला पीस इसे खिलाकर चौंकाया

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपना 33वां जन्मदिन दोस्तों और करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया.

33 साल की हुईं जेनिफर विंगेट, केक का पहला पीस इसे खिलाकर चौंकाया
जेनिफर विंगेट अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं.
  • जेनिफर का जन्म 30 मई, 1985 को मुंबई में हुआ था
  • दोस्तों और करीबियों के साथ मनाया बर्थडे
  • डॉगी को खिलाया केक का पहला पीस
नई दिल्ली: 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 33 साल की हो चुकी हैं. 30 मई, 1985 को मुंबई में जन्मी जेनिफर इन दिनों टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार बखूबी निभा रही हैं. 33वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार रात उनके दोस्तों और करीबियों ने जेनिफर के लिए खास पार्टी का आयोजन किया. इसके कई वीडियो सामने आए हैं. आमतौर पर केक काटने के बाद लोग अपने करीबियों को पहला पीस खिलाते हैं, लेकिन जेनिफर ने जो किया वह वाकई अनोखा था.

जेनिफर विंगेट ने सेट पर पकड़ी ऐसी जिद, सुनकर हंस पड़े ऑन-स्क्रीन पति; देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल जेनिफर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में एक्ट्रेस हरे रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह अकेले केक काट रही हैं और उनका डॉगी टेबल के आसपास घूम रहा है. केक काटने के बाद इसका पहला पीस जेनिफर ने अपने डॉगी को खिलाया.

देखें, बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो...
 

(@jenniferwinnget) on

 
 
'बेहद' से कितना अलग होगा 'बेपनाह', जेनिफर विंगेट ने दिया जवाब

जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 'कुसुम (2001-05)', 'कसौटी जिंदगी की (2005-08)', 'दिल मिल गए (2009-10)', 'सरस्वतीचंद्र (2013-14)', 'बेहद (2016-17)' जैसे शोज में लीड रोल निभा चुकी हैं. इन दिनों वह 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभा रही हैं.

पति की बेवफाई की बात सुनकर गुस्साई जेनिफर विंगेट ने जड़ दिया इस शख्स को झापड़, देखें वीडियो

जेनिफर पिछले दो दशक ने टेलीविजन इंडस्ट्री में राज़ कर रही हैं. महज 12 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान छोटे पर्दे से मिली. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jennifer Winget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com