विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

जन्नत जुबैर का भाई अयान के साथ सामने आया वीडियो, फैंस पूछने लगे 'छोटा कौन है और बड़ा कौन'?

जन्नत और उनके छोटे भाई अयान जुबैर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है, जिसके चलते उनके हर पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल जाते हैं. इसी बीच उनका नया वीडियो सामने आया है.

जन्नत जुबैर का भाई अयान के साथ सामने आया वीडियो, फैंस पूछने लगे 'छोटा कौन है और बड़ा कौन'?
जन्नत जुबैर ने भाई अयान के साथ शेयर की वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपडेट शेयर करती रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की भाई अयान जुबैर के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखते ही फैंस ने भी रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. इतना ही नहीं फैंस भाई-बहनों को देखकर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं कि दोनों में से बड़ा कौन है. आइए हम आपको बताते हैं पूरी खबर...

कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर अयान जुबैर ने बहन संग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जब आपकी बड़ी बहन छोटी बहन बन जाती है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जन्नत की हाइट उनके भाई से छोटी है, जिस पर अयान मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, अयान लंबा हो गया है या फिर जन्नत छोटी हो गई है. कुछ समझ नहीं आ रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, क्यूट लग रहे हैं दोनों. तीसरे यूजर ने लिखा, अरे अयान इतना बड़ा हो गया कैसे. वहीं इस वीडियो को कुछ ही देर में 73 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं लाखों लोग देख चुके हैं. 

बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने मां की तबीयत खराब होने का जिक्र करते हुए उनके साथ अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थीं, जिसे देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे. वहीं उनकी मां के ठीक होने की दुआ की थी. 

Airport Traffic: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Deepika-Prakash Padukone और Arjun Kapoor

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Serial, Jannat Zubair Instagram, Jannat Zubair Video, Jannat Zubair Brother, Jannat Zubair Ayaan Zubair, Ayaan Zubair, Tv News, Tv News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com