- जन्नत जुबैर का डांस वीडियो हुआ वायरल
- वीडियो में अश्नूर कौर भी आईं नजर
- टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किये जाते हैं. जन्नत ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है, बल्कि इतनी कम उम्र में उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या देख कर भी लोग दंग हैं. हाल ही में जन्नत जुबैर (Jannat Zubair Video) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 मिलियन फॉलोअर पूरे हुए हैं, जिसकी खुशी मनाते हुए उनकी दोस्त अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ जन्नत भी नजर आ रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
अश्नूर कौर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे जन्नत जुबैर (Jannat Zubair Dance) के साथ ‘माय बेस्टी (My Bestie)' गाने पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं. दोनों ही इस वीडियो में बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं. अश्नूर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी बेस्टी के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं. आप पर मुझे बहुत गर्व है @jannatzubair29'. अश्नूर के इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. वे भी जन्नत को इंस्टा पर 30 मिलियन फॉलोअर के लिए बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया है, ‘बेस्टी की जोड़ी कमाल है'.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair Dance Video) टीवी की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में बहुत बड़ा नाम कमा लिया है. टीवी सेलेब्स के फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें सबसे अधिक संख्या में लोग फॉलो करते हैं. जन्नत का कोई भी पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है. जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘फुलवा' से की थी. इसमें वे बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मेन रोल में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं