स्टार प्लस का धमाकेदार सुपरनैचुरल शो 'जादू तेरी नज़र - डायन का मौसम' अपने जबरदस्त ड्रामे और रहस्यमयी ट्विस्ट्स से लगातार दर्शकों को बांधे हुए है. जैसे-जैसे अंधकार की ताकतें मजबूत होती जा रही हैं, गौरी और विहान की दुनिया में अब एक और खतरनाक तूफान दस्तक देने वाला है. शो में होने जा रही है 'महाडायन कामिनी' की एंट्री, जिसका दमदार किरदार खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं. महाडायन कामिनी कोई आम दुश्मन नहीं है. उसके साथ आता है काले जादू का खौफनाक असर, जबरदस्त ताकत और अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली सोच.
उसकी एंट्री के साथ कहानी में ऐसा तूफान आने वाला है कि पहले के सारे जंग छोटे लगने लगेंगे. अपनी छुपी मंशाओं और खतरनाक शक्तियों के साथ, कामिनी की मौजूदगी ग़ौरी और विहान की हर लड़ाई, हर रिश्ते और हर सीमा को हिला कर रख देगी, जिसे अब तक वो बचाने की कोशिश करते आए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिर कामिनी की असली मंशा क्या है जो वो ग़ौरी और विहान की ज़िंदगी में कदम रख रही है? जैसे-जैसे बुराई का साया और भी घना होता जा रहा है, ग़ौरी और विहान को अब एक ऐसी जंग के लिए तैयार होना पड़ेगा जैसी उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी. क्या वो महाडायन कामिनी के कहर को झेल पाएंगे, या फिर कामिनी अपने खतरनाक इरादों को पूरा करने में कामयाब हो जाएगी?
अच्छाई और बुराई के बीच की जंग अब और भी जबरदस्त होने वाली है! तो बने रहिए स्टार प्लस के 'जादू तेरी नज़र' के साथ, जहां जल्द ही महाडायन कामिनी का कहर देखने को मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं