अपोलोना और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने बीते दिनों चर्चा में रहीं. उनहोंने अभिनीत कौशिक से सीक्रेट वेडिंग की. लेकिन शादी के कुछ महीन बाद ही उनके पति ने एक्ट्रेस पर चीटिंग और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए. हालांकि अब वह कॉन्ट्रोवर्सी के बाद स्टार प्लस के शो 'जादू तेरी नजर - डायन का मौसम' में एंट्री करने वाली हैं. अदिति शर्मा का 'जादू तेरी नजर' शो में शामिल होने का ऐलान हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, वह निर्माता गुल खान के साथ इस सुपरनैचुरल शो में काम करने के लिए तैयार हैं. शो की कहानी पहले से ही काफी रोमांचक और रहस्यमयी है, तो अब ये देखने वाली बात होगी कि अदिति के किरदार से क्या नया मोड़ आता है. क्या वह शो में प्यार, रोशनी लाएंगी, या फिर और भी ज्यादा हलचल मचाएंगी?
अपने शानदार अंदाज और दमदार अदाकारी के लिए मशहूर अदिति शर्मा के शो में शामिल होने से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने के संकेत मिल रहे हैं. चर्चा ये भी है कि क्या वह शो में विहान और गौरी के बीच एक नया लव ट्राएंगल लेकर आएंगी, जो दोनों के रिश्ते की बुनियाद को हिला कर रख देगा? या फिर उनका किरदार कोई बड़ा राज छुपाए हुए होगा, जो शो की अंधेरी ताकतों से गहरा जुड़ा हो सकता है? कुछ लोग तो यहां तक मान रहे हैं कि अदिति का किरदार ही उस रहस्यमयी भविष्यवाणी की चाबी हो सकता है, जिस पर शो की पूरी जंग टिकी हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि हाल ही में शो में 'महाडायन कामिनी' की एंट्री हुई है, जिसका दमदार किरदार खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं