विज्ञापन

कभी इनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लगती थी लंबी लाइन, आज 53 की उम्र में फिटनेस देख कहेंगे दूसरा अनिल कपूर

आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे अनिल कपूर से मिलवाने जा रहे हैं. दूसरा अनिल कपूर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन्होंने 53 की उम्र में गजब की बॉडी मेंटेन की है.

कभी इनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लगती थी लंबी लाइन, आज 53 की उम्र में फिटनेस देख कहेंगे दूसरा अनिल कपूर
हैप्पी बर्थडे प्रियांशू चैटर्जी
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की दुनिया में कई चेहरे ऐसे आए, जिन्होंने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. कुछ सितारे उस चमक को संभाल पाए, तो कुछ के लिए यह समय के साथ फीकी पड़ गई. ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता प्रियांशु चटर्जी के साथ, जिनकी पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया, लेकिन बाद में वह चमक-दमक से दूर हो गए. 20 फरवरी 1973 को नई दिल्ली में जन्मे प्रियांशु चटर्जी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. बचपन से ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मंच और कैमरे की दुनिया आकर्षित करती थी. कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग की और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए. इन अनुभवों ने उन्हें फिल्मों में आने का मौका दिया.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका हुईं 25 की, क्रिकेटर ने दिया ऐसा तोहफा जो कभी एक्स वाइफ को भी नहीं नसीब

साल 2001 में प्रियांशु ने फिल्म 'तुम बिन' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था. उस वक्त फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की थी और यह बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म के गाने, कहानी और खासतौर पर प्रियांशु के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म ने प्रियांशु को रातोंरात स्टार बना दिया. लोग उन्हें देखने और ऑटोग्राफ लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते थे. पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम उनके लिए किसी सपने जैसा था.

'तुम बिन' की जबरदस्त सफलता के बाद प्रियांशु के करियर का रास्ता अब उतना आसान नहीं था. लोगों को उनकी आने वाली फिल्मों से हिट की वही उम्मीदें जुड़ गईं, लेकिन जब उनकी 'आपको पहले भी कहीं देखा है', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', 'जूली', और 'मदहोशी' जैसी फिल्में रिलीज हुईं, तो यह लोगों पर उतना जादू नहीं चला. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना कि फिल्मों में सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि सही समय, सही स्क्रिप्ट और सही मार्केटिंग भी बहुत मायने रखती है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को 5 करोड़ कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने सुनाई आपबीती, बोले- मैं एक्टर के घर जाकर रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन

जब बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स सीमित होने लगे, तो प्रियांशु ने बंगाली सिनेमा की ओर रुख किया और वहां कई अहम किरदार निभाए. बंगाली फिल्मों में उनकी सादगी भरे अभिनय को सराहा गया. फिलहाल, वह फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज और कई छोटे लेकिन असरदार किरदारों पर ध्यान दे रहे हैं. 'भूतनाथ' और '12वीं फेल' जैसी फिल्मों में उनके किरदार बेशक छोटे थे, लेकिन दर्शकों को आज भी याद हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tum Bin, Tum Bin Movie Cast, Tum Bin Box Office Collection, Priyanshu Chatterjee, Priyanshu Chatterjee Movies, Priyanshu Chatterjee Age, Priyanshu Chatterjee Wife, Priyanshu Chatterjee Tim Bin, Priyanshu Chatterjee Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com