हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में 2000 के दशक में छाए रहने वाले म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया, सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल' के आने वाले 17वें सीजन के लिए जजिंग पैनल में वापसी करने जा रहे हैं. इस मामले से जुड़े सूत्रों ने IANS को बताया कि म्यूजिक कंपोजर जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. यह नया सीजन शो में जज के तौर पर उनकी पिछली पारी के बाद उनकी वापसी होगी. हिमेश अपने खास म्यूजिकल स्टाइल और टेलीविजन पर कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और मेंटर के तौर पर अपने एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं. वह कई सीजन से इस फ्रैंचाइजी से जुड़े रहे हैं.
हिमेस रेशमिया ने 1990 के दशक के आखिर में एक म्यूजिक कंपोजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, जिसमें 'प्यार किया तो डरना क्या' उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक थी. प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले उन्होंने कई सफल हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया. तेरे नाम, आशिक बनाया आपने और बॉलीवुड के दूसरे पॉपुलर साउंडट्रैक से 2000 के दशक में संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक बना दिया.

उन्होंने 2006 में अपने एल्बम 'आप का सुरूर' के साथ एक सोलो आर्टिस्ट के तौर पर भी अपनी खास पहचान बनाई. यह एल्बम अपने दौर के सबसे सफल कमर्शियल इंडियन पॉप एल्बमों में से एक बन गया. शो की बात करें तो ‘इंडियन आइडल' भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग टेलीविजन शो में से एक है. यह इंटरनेशनल आइडल फॉर्मेट पर बेस्ड है. यह शो 2004 में इंडियन टेलीविजन पर शुरू हुआ था और देश भर के अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले उभरते गायकों के लिए अपनी गायकी का हुनर दिखाने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म रहा है.
सालों से, इस शो ने कई मशहूर प्लेबैक सिंगर्स, जैसे अभिजीत सावंत, नेहा कक्कड़ और मोनाली ठाकुर के सफल म्यूजिक करियर की शुरुआत की है और इंडियन पॉप कल्चर पर गहरा असर डाला है. ‘इंडियन आइडल' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं