विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2021

‘हम हिंदुस्तानी’ गाने का पोस्टर रिलीज, बिग बी-लता मंगेशकर समेत साथ आए इंडस्ट्री के 13 बड़े दिग्गज

'हम हिंदुस्तानी' गाना 13 अगस्त को रिलीज हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर समेत पहली बार इंडस्ट्री के अन्य 13 दिग्गज शामिल हो रहे हैं.

‘हम हिंदुस्तानी’ गाने का पोस्टर रिलीज, बिग बी-लता मंगेशकर समेत साथ आए इंडस्ट्री के 13 बड़े दिग्गज
13 अगस्त को रिलीज होगा 'हम हिंदुस्तानी' गाना
नई दिल्ली:

डीएचएमके धमाका रिकॉर्ड्स एक अनूठा ट्रैक रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर के साथ-साथ पहली बार इंडस्ट्री के अन्य 13 दिग्गज शामिल हो रहे हैं. यह सॉन्ग सहयोग और एकता का प्रदर्शन करता है, आशा की किरण लेकर आता है और भारत में महामारी के खिलाफ लड़ाई में सभी को एकजुट करने का माध्यम है. 'हम हिंदुस्तानी' टाइटल वाले इस सॉन्ग में पहली बार 15 दिग्गज हस्तियां एक साथ आकर मेलोडियस ट्यून को अपनी आवाज देंगी, जो निश्चित रूप से आपके भीतर आशा, एकता और देशभक्ति की सच्ची भावना पैदा करने का माध्यम बनेगा.

लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरी, अनिल अग्रवाल, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याग्निक और शब्बीर कुमार ने इस शानदार ट्रैक के लिए अपनी आवाज दी है. प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा उनके म्यूजिक लेबल 'धमाका रिकॉर्ड्स' के लिए प्रोड्यूस किया गया यह सॉन्ग देशभक्ति की धुन पर भावपूर्ण आवाजें पेश करता है. इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हसन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर और जन्नत ज़ुबेर जैसे सितारे भी इस अनोखे, लेजेंडरी सॉन्ग में अपनी आवाज देंगे.

'हम हिंदुस्तानी' के साथ धमाका रिकॉर्ड्स ने बॉलीवुड और म्यूजिक में सबसे बड़े नामों के पहले कोलेबरेशन के साथ इसे एक पायदान ऊपर ले जाकर नई मिसाल कायम की है. विश्वास तथा आशा रखने और महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में एकजुट होने के संदेश के साथ एक स्टार-स्टडेड सॉन्ग और देशभक्ति ट्रैक निश्चित रूप से नई ऊंचाइयां छुएगा. गाने के म्यूजिक डायरेक्टर दिलशाद शब्बीर शेख, लिरिसिस्ट और कम्पोजर कशिश कुमार और म्यूजिक डायरेक्टर मोहित बीटलैब हैं. गाना स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 13 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hum Hindustani, Hum Hindustani New Song, Hum Hindustani Song Release, Amitabh Bachchan, Jannat Zubair, Lata Mangeshkar, Patriotic Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com