विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2021

हिना खान भी हुईं कोरोना से संक्रमित, बोलीं- ये समय मेरे और परिवार के लिए काफी मुश्किल है...देंखें Post

हिना खान (Hina Khan) कोराना पॉजिटिव हैं. उन्होंने कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आया है अपनी जांच करवा लें.

हिना खान भी हुईं कोरोना से संक्रमित, बोलीं- ये समय मेरे और परिवार के लिए काफी मुश्किल है...देंखें Post
हिना खान (Hina Khan) 
  • एक्ट्रेस हिना खान कोरोना पॉजीटिव
  • सोशल मीडिया पर खुद शेयर की जानकारी
  • मुझे आप सभी की दुआओं की जरुरत है: हिना खान
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता असलम खान का हाल ही में इंतकाल हुआ है. वहीं, अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस हिना खान कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हैं. बता दें कि इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए वे कहती हैं कि ये समय मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किलों भरा है और इस वक्त में कोरोना से संक्रमित हो चुकी हूं. 


डॉक्टर की सलाह के मुताबिक मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. इसके साथ ही मैं जरूरी सावधानियां भी बरत रही हूं. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें. मुझे इस समय आप सभी की दुआओं की जरुरत है. आप सभी सुरक्षित रहें अपना ध्यान रखें.

इस वक्त हिना खान (Hina Khan) के ऊपर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है. बीते मंगलवार को एक्ट्रेस के पिता का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था. एक पुराने इंटरव्यू में हिना ने बताया था कि वे अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं. उन्होंने उनके सपने साकार करने में मदद की. जब वे एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और मुंबई आईं इस बारे में सिर्फ उनके पिता को ही जानकारी थी. एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब इतना आसान नहीं था. उनके इस ग्लैमर फील्ड को लेकर कई सवाल खड़े किए गए थे, लेकिन उस समय उनके पिता ने उनका साथ नहीं छोड़ा था.  


एक्ट्रेस (Hina Khan) ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. इसके बाद बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा. आज हिना का नाम बड़ी एक्ट्रसेज में गिना जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Corona Positive, Ye Rishta Kya Kehlata Hai Actress, Hina Khan As Akshara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com