विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2018

Video: हिना खान बन गईं सिंगर, बिग बॉस के विकास गुप्ता ने कुछ यूं किया कमेंट

हमेशा नोंक-झोंक करने वाले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और विकास गुप्ता अब काफी दोस्ताना मिजाज में नजर आ रहे हैं.

Video: हिना खान बन गईं सिंगर, बिग बॉस के विकास गुप्ता ने कुछ यूं किया कमेंट
हिना खान (फाइल फोटो)
  • हिना खान बनी सिंगर
  • विकास गुप्ता ने की वाहवाही
  • हिना का भी आया जवाब
नई दिल्ली: हमेशा नोंक-झोंक करने वाले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और विकास गुप्ता अब काफी दोस्ताना मिजाज में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस सीजन 11 के दौरान दोनों ही घर में आपस में अक्सर लड़ते-भिड़ते हुए दिखाई देते थे. असल दुनिया में अब दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं. विकास गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यूट्यूब का लिंक शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिना खान की खूब बखान करते हुए नजर आ रहे हैं. विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अपने सुबह की शुरूआत हिना खान का गाया हुआ सॉन्ग 'इक कुड़ी' से कीजिये, जोकि उनके यूट्यूब चैनल पर है.'

देसी लुक में दिखीं बिग बॉस 11 की फैशनेबल हिना खान, बोलीं- 'स्मार्टफोन' जल्द ही...

विकास गुप्ता ने ट्विटर पर आगे लिखा, 'मैं हमेशा कहता हूं वह एक एक्टर के तौर शानदार सिंगर भी हैं. ऑल द बेस्ट लल्लिया.. और इसे सब्सक्राइब करना बिल्कुल भूले.' हिना खान ने इस पर विकास के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा, 'अरे कितनी स्वीट हो आप.'
बता दें कि बिग बॉस के पिछले सीजन में हिना खान और विकास के बीच जुबानी नोंक-झोंक जगजाहिर है. दोनों का सबसे मजेदार घटना तब थी, जब बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता ने अपसेट होने से उबरने के लिए नई ड्रेस पहनी थी, तब गार्डेन एरिया में बैठी हिना खान ने काफी मजाक उड़ाया था.

शिल्पा शिंदे ने अपने विरोधियों को दिया जवाब, बोलीं- जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारों...

देखें वीडियो-


यह मुद्दा वीकेंड के वार में भी सलमान खान के सामने भी उठा था, लेकिन इसे गंभीरता की बजाय हंसी-मजाक में टाल दिया गया था. फिलहाल अब दोनों में ही काफी अच्छी दोस्ती है. अक्सर पार्टी वगैरह में दोनों की मुलाकात होती रहती है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Ikk Kudi, Vikas Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com