विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

हिना खान ने बताया रॉकी जायसवाल से शादी के बाद जिंदगी में आया एक ही बदलाव, जानें क्या है वो

पति पत्नी और पंगा शो में नजर आने वालीं एक्ट्रेस हिना खान ने बताया कि उनकी भी पति रॉकी जायसवाल के साथ नोकझोंक होती है, जिसे वह ऐसे हैंडल करती हैं.

हिना खान ने बताया रॉकी जायसवाल से शादी के बाद जिंदगी में आया एक ही बदलाव, जानें क्या है वो
Hina Khan Husband: हिना खान और रॉकी जायसवाल पति पत्नी और पंगा में आएंगे नजर
नई दिल्ली:

फेमस एक्ट्रेस हिना ने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि वे कैसे पति के साथ होने वाली असहमति और नोकझोंक को हैंडल करती हैं. हिना खान ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों के बीच की समझदारी और शांत बातचीत उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जब उनसे पूछा गया कि वो अपने पति के साथ होने वाली असहमतियों को कैसे हैंडल करती हैं. इस पर उन्होंने कहा, "शांत रहना और खुलकर बात करना. इसके जरिए ही हम हमारे बीच के मतभेदों को आसानी से सुलझा लेते हैं. ईमानदारी से कहें तो हम बहुत कम ही लड़ते हैं, शायद साल में कभी एक बार. हंसते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जब ऐसा होता है तो मैं उन्हें तगड़ी खुराक देती हूं.' वहीं रॉकी ने कहा- "और मैं बात करके जल्द से जल्द मामले को सुलझाने में यकीन करता हूं."

शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए इस पर बात करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस ने कहा, "सच बताऊं तो हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है. सब कुछ वैसा ही है. सिर्फ एक ही बदलाव आया है वो ये कि अब हम एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में अपना परिचय देते हैं. पहले मैं बस इतना ही कहती थी कि मिलिए मेरे पार्टनर से या मिलिए रॉकी से. अब ये हो गया है मिलिए मेरे पति से और मिलिए मेरी पत्नी से."

हिना खान ने पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो में रॉकी के साथ हिस्सा लेने पर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या शो स्क्रिप्टेड है या फिर सब कुछ रियल है तो इस पर उन्होंने कहा कि एक बेसिक स्ट्रक्चर है लेकिन अधिकतर चीजें नेचुरल हैं. हम उस उत्सुकता का लुत्फ उठाते हैं. हिना खान ने ये भी कहा कि वे इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं. 'पति पत्नी और पंगा' 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को ऑनएयर होगा. ये दर्शकों का तनाव झट से दूर कर देगा, जैसा इसने शूटिंग के दौरान हमारे स्ट्रेस को दूर किया.

ये मच अवेटेड रियलिटी शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. इसे मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे. शो में ड्रामा, फन और रिलेशनशिप चैलेंज देखने को मिलेंगे. इस शो में गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, सुदेश लहरी- ममता लहरी, गीता फोगाट- पवन कुमार और स्वरा भास्कर-फहाद अहमद की जोड़ी देखने को मिलेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Rocky Jaiswal, Pati Patni Aur Panga, Hina Khan Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com