विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

हिना खान ने रेड ड्रेस में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स को कहा- 'ईद मुबारक'...देखें Photos

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं.

हिना खान ने रेड ड्रेस में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स को कहा- 'ईद मुबारक'...देखें Photos
हिना खान की खूबसूरत तस्वीरें वायरल
  • तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी ईद की बधाई
  • लाल सूट में बेहद ही ग्लैमरस लुक में नजर आईं हिना
  • फिल्मों में काम कर चुकी हैं हिना खान
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हिना के चाहने वाले भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बुधवार सुबह ईद के खास मौके पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इस सातों तस्वीरों में हिना खान अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. लाल रंग के इस सूट में हिना काफी खूबसूरत दिख रही हैं. फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें ईद की बधाइयां दे रहे हैं. 

फैंस को दी ईद की बधाई
हाल ही में हिना खान द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में वे लाल रंग के प्लाजो और सूट में नजर आ रही हैं. खुले बाल और इस अंदाज में हिना किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. तस्वीरों को शेयर कर हिना खान ने कैप्शन में 'ईद मुबारक' (Eid Mubarak) लिखा है. हिना के इस पोस्ट कर उनकी दोस्त रश्मि देसाई ने कमेंट कर उन्हें ईद की बधाई दी है साथ ही फैंस भी हिना की तस्वीर पर कमेंट कर उनकी खूबसूरत तस्वीर की तारीफ की है. 

फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं हिना खान 
बता दें कि हिना खान  (Hina Khan) का हाल ही में 'बारिश बन जाना' सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में वो शाहीर शेख संग नजर आई थीं. एक्ट्रेस इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं.  बीते साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Photos Viral, Eid Mubarak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com