विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

हिना खान ने 'शरमा गई का' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देते हुए खाई चप्पल, Video हुआ वायरल

हिना खान ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो 'सरमा गई का' सॉन्ग पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देते नजर आ रही हैं.

हिना खान ने 'शरमा गई का' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देते हुए खाई चप्पल, Video हुआ वायरल
हिना खान ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. हिना खान अपने शानदार लुक और स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं. अकसर वो फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. टीवी जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं. हालही में हिना खान ने अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो 'सरमा गई का' सॉन्ग पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देते नजर आ रही हैं.

'सरमा गई का' सॉन्ग पर दिए एक्सप्रेशंस 

हिना खान इस मजेदार वीडियो में 'सरमा गई का' सॉन्ग पर शानदार एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उनका अंदाज जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो में उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत सा ड्रेस पहना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिना सॉन्ग पर एक्टिंग कर रही होती हैं और अचानक पीछे आकर कोई उनके सर पर चप्पल मार देता है. उनका ये फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स इस पर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'मार वो भी चप्पल से' तो किसी ने लिखा है 'क्या मजेदार वीडियो है'. 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी करियर की शुरुआत 

वहीं हिना खान के काम की बात करें तो, उन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने कई बड़े सीरियल्स में काम किया. हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं. हालही में उनका सॉन्ग 'बारिश बन जाना' रिलीज हुआ है. जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan Instagram, Hina Khan New Look, Hina Khan, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com