विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2021

Hina Khan ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, Video में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिना खान का रूप और अंदाज बिल्कुल ही बदला-बदला नजर आ रहा है.

Hina Khan ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, Video में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
हिना खान (Hina Khan) ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस
  • हिना खान ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का बदला-बदला अंदाज
  • हिना खान का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिना खान का रूप और अंदाज बिल्कुल ही बदला-बदला नजर आ रहा है. इस वीडियो में हिना खान इंग्लिश सॉन्ग पर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. 

हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसे अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही हिना खान के इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वीडियो में हिना खान पहले व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. लेकिन जैसे ही वह अपना डांस स्टेप करती हैं, उनका लुक पूरी तरह से चेंज हो जाता है. वीडियो में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके इस वीडियो पर फैंस फायर इमोजी और हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. बिग बॉस 14 में फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह 'नागिन' के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल अदा करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसके जरिए उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khna, Hina Khan Video, Hina Khan Dance Video, Hina Khan Dance Moves On English Song, Hina Khan Dance Moves Goes Viral On English Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com