विज्ञापन

जिया शंकर से सगाई की खबरों पर अभिषेक मल्हन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह चैप्टर खत्म हो गया

अभिषेक मल्हन और जिया शंकर की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर पिछले दिनों खूब छाई हुई थीं. लेकिन एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट इसे केवल अफवाह बताया.

जिया शंकर से सगाई की खबरों पर अभिषेक मल्हन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह चैप्टर खत्म हो गया
जिया शंकर और अभिषेक मल्हन बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आए थे नजर

यूट्यूबर अभिषेक मल्हन, जो फुकरा इंसान के नाम से फेमस हैं और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुके हैं. उनका पिछले दिनों को कंटेस्टेंट जिया शंकर के साथ नाम जोड़ा गया. वहीं कहा गया कि दोनों की सगाई हो गई है और वह दोनों रिश्ते में हैं. लेकिन अब जिया शंकर के बाद अभिषेक मल्हन ने भी सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों को अफवाह बताया है. जबकि इससे पहले जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर करके सगाई की खबरों को केवल अफवाह बताया था.

इंस्टाग्राम पर अभिषेक मल्हन ने सगाई की खबरों पर लगाया विराम

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक मल्हन ने नए साल पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और साफ कहा कि उनका नाम किसी के साथ लिंक नहीं किया जाना चाहिए. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 3 साल पहले वह शो का हिस्सा थे और वह चैप्टर वहीं खत्म हो गया है और उन्होंने कहा कि उनकी पसंद और नजरिया साफ है. वह बदलेगा नहीं.

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को बताया सच

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक मल्हन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं, प्लीज मेरा नाम किसी से भी जोड़ना बंद करें. मैं तीन साल पहले शो का हिस्सा था और वह चैप्टर वहीं खत्म हो गया. उस समय मेरे फैसले और मेरा रुख बहुत साफ था और तब से कुछ भी नहीं बदला है. निराशा की बात यह है कि यह एक पैटर्न बन गया है. हर साल की तरह, कहीं से भी सेम बाते बिना किसी कॉन्टेक्स्ट के वायरल हो जाता है. मैं भी यह देख सकता हूं और मैं मानता हूं कि ऑडियंस भी ये नोटिस करने में स्मार्ट है. "

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अभिषेक मल्हन ने कही बात

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने लिखा, मैं इस तरह के गेम्स , अफवाहों और बिना बात की अफवाहों को एंटरटेन करने में हिस्सा नहीं लेना चाहता. मैं अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं और पॉजिटिविटी की ओर बढ़ना चाहता हूं. मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि इसका सब सम्मान करें और बातों को बंद करें.

जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की थी फोटो

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले अभिषेक मल्हन संग सगाई की खबरों पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर की थी और अफवाहों पर विराम लगाया था. वहीं इसके बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वह मिस्ट्री मैन कौन है.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Malhan, Jiya Shankar, Abhishek Malhan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com