विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

राम-सीता को मिली खूब पॉपुलैरिटी, गुमनामी के अंधेरे में खो गया ये एक्टर, रामायण में निभाए थे ये 3 अहम किरदार

दूरदर्शन की रामायण के कई किरदारों को आप जानते होंगे, पहचानते होंगे और याद भी करते होंगे. आज हम आपको एक ऐसे कलाकार से मिलवाने जा रहे हैं जिसने ना केवल तीन किरदार निभाए बल्कि खूब पसंद भी किया गया लेकिन आज इन्हें कम ही लोग पहचानते होंगे.

राम-सीता को मिली खूब पॉपुलैरिटी, गुमनामी के अंधेरे में खो गया ये एक्टर, रामायण में निभाए थे ये 3 अहम किरदार
विजय कविश टीवी के एक पॉपुलर एक्टर रहे हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण की बात होती है तो तुरंत आपको अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुदेश लहरी के नाम याद आ जाते होंगे. ये तीनों उस क्लासिक शो में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के किरदार निभाते नजर आए थे. लेकिन आज हम आपको इस शो के एक दूसरे एक्टर से मिलवाने जा रहे हैं. इन्होंने किरदार तो बहुत अहम किए लेकिन वे समय के साथ गुमनामी के अंधेरे में खो गए. इस एक्टर का नाम है विजय कविश. विजय ने रामायण में कई अहम किरदार निभाए थे.

भगवान शिव के रोल में विजय कविश

विजय कविश रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाते दिखे थे. इसके अलावा भी विजय इसी शो में दो और किरदार निभाते थे. एक किरदार था रावण के पिता का और दूसरा महर्षि वाल्मिकी के किरदार में भी विजय कविश ही थे. विजय की गंभीर आवाज, शांत एक्सप्रेशन और इम्प्रेसिव स्क्रीन प्रेजेंस ने इन किरदारों में जान डाल दी. दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा लेकिन बावजूद इसके उन्हें लीड सितारों जैसी वाहवाही और शौहरत नहीं मिली. इस शो के बाद उनके करियर की गाड़ी ने एक अलग ही राह पकड़ी.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पार से हैं सनी देओल की पत्नी, लंदन में है ससुराल, शादी के बाद भी इस वजह से खुद को सिंगल बताते थे सनी पाजी

विजय ने धीरे धीरे एक्टिंग के अलावा दूसरे कामों में भी हाथ आजमाया. फिलहाल वह एक्टिंग से अलग डायरेक्टर और एडिटर के तौर पर एक्टिव हैं. उन्होंने एक्टिंग से दूरी तो नहीं बनाई लेकिन कैमरे के सामने से ज्यादा अब वह पर्दे के पीछे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

अब विजय डिजिटल माहौल में ढल चुके हैं. वह वीडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज अपलोड करते रहते हैं. इन प्रोजेक्ट्स की मदद से वे अपनी क्रिएटिव सोच और लंबे एक्सपीरियंस को लोगों तक पहुंचा रहे हैं. हालांकि अब उनके लिए टीवी और फिल्मों में उतना काम नहीं है जैसे कि वह एक समय किया करते थे.

यह भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पहले मंदा पड़ा बिजनेस, अब टूटने की कगार पर है शादी, बोली- दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayan, Ramayan Actor Vijay Kavish, Vijay Kavish, Vijay Kavish Then And Now, Where Is Ramayan Actor Vijay Kavish, Where Is Vijay Kavish Now, Vijay Kavish Role In Ramayan, Vijay Kavish Age, What Vijay Kavish Does Now, Vijay Kavish Recent Photo, Vijay Kavish Life, Vijay Kavish Played Lord Shiva In Ramayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com