विज्ञापन

बॉर्डर पार से हैं सनी देओल की पत्नी, लंदन में है ससुराल, शादी के बाद भी इस वजह से खुद को सिंगल बताते थे सनी पाजी

सनी पाजी की प्रोफेशल लाइफ से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे, आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बातें बताते हैं.

बॉर्डर पार से हैं सनी देओल की पत्नी, लंदन में है ससुराल, शादी के बाद भी इस वजह से खुद को सिंगल बताते थे सनी पाजी
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल लंदन की रहने वाली हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं. सनी ने फिल्म रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही अपने पिता धर्मेंद्र को खोया था, बावजूद इसके उन्होंने अपने सारे कमिटमेंट्स पूरे किए और जगह-जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन किया. वैसे सनी पाजी वो अभिनेता हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो खूब एक्टिव रहते हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को वो बिल्कुल प्राइवेट रखते हैं. सनी अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ कम ही किसी इवेंट में नजर आते हैं. खासतौर से अगर वो इवेंट फिल्मी दुनिया से जुड़ा हो तो पूजा कम ही नजर आई हैं. यही वजह है कि बहुत कम लोग सनी देओल की पत्नी पूजा के बारे में जानते हैं या उन्हें पहचानते हैं. चलिए वैलेंटाइन्स डे के करीब पहुंचते हुए हम आपको बताते हैं सनी और पूजा की जिंदगी से जुड़ी कुछ प्यारी बातें.

विदेशी हैं धर्मेंद्र की बहू पूजा देओल

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि पूजा ब्रिटिश फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. पूजा का जन्म 21 सितंबर 1957 को लंदन में हुआ था. वह कृष्ण देव महल की बेटी हैं. पूजा की मां ज्यून सराह महल हैं जो कि ब्रिटिश मूल की हैं. पूजा का असली नाम लिंडा महल है, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर पूजा देओल कर लिया.

सनी देओल और पूजा ने 1984 में इंग्लैंड में शादी की थी. लेकिन उस वक्त सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री में फेमस हो चुके थे इसलिए उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा क्योंकि प्रोड्यूसर नहीं चाहते थे कि शादी की खबर से उनके करियर पर कोई असर पड़े.

लेकिन कुछ साल बाद दोनों की शादी के बारे तब पता चला जब लंदन की एक मैग्जीन ने दोनों की फोटोज छाप दीं. इसके बाद कपल ने खुद मीडिया के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर दीं.

पूजा ने सनी संग इस फिल्म में किया काम

इस बारे में शायद ही कोई जानता हो कि साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मत' में पूजा एक अनक्रेडिटेड गेस्ट अपीरियंस रोल में नजर आईं थीं. इसके अलावा पूजा ने सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दिवाना 2' की कहानी लिखी है. शादी के बाद सनी और पूजा के दो बेटे हैं करण और राजवीर, दोनों ही बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि दोनों ही अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Pooja Deol, Border 2, Border 2 Box Office Collection, Sunny Deol Wife, Sunny Deol Pooja Deol Love Story, Pooja Deol Real Name, Sunny Deol News, Pooja Deol Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com