विज्ञापन

'पाकिस्तान आकर तुझे मारूंगा...' धुरंधर में आतंकी का रोल निभाने वाले एक्टर को मिल रही धमकियां, जानते हैं कौन बना था जहूर मिस्त्री?

धुरंधर की रिलीज के बाद अब धुरंधर 2 रिलीज होने को तैयार है लेकिन लोग अभी तक पहली फिल्म के खुमार से बाहर नहीं आ पाए हैं. इस बारे में फिल्म में आतंकी का रोल निभा चुके विवेक सिन्हा अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं.पा

'पाकिस्तान आकर तुझे मारूंगा...' धुरंधर में आतंकी का रोल निभाने वाले एक्टर को मिल रही धमकियां, जानते हैं कौन बना था जहूर मिस्त्री?
धुरंधर एक्टर को सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां!
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोरीं. ट्रेलर की शुरुआत एक कंट्रोवर्शियल डायलॉग से होती है, जिसमें आतंकवादी जहूर मिस्त्री अजय सान्याल से कहता है कि “हिंदू एक डरपोक कौम है”. इस डायलॉग ने दर्शकों में भारी गुस्सा पैदा किया, जिसका असर एक्टर विवेक सिन्हा पर पड़ा. विवेक वही हैं जिन्होंने फिल्म में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. सोशल मीडिया पर विवेक को जमकर गालियां और नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं. कई यूजर्स उन्हें असली आतंकी समझकर धमकियां दे रहे हैं, जैसे “तुझे पाकिस्तान जाकर मारूंगा”. विवेक ने इंस्टाग्राम पर इन रिएक्शन्स को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें यह सब एक बड़ा कॉम्प्लिमेंट लगता है. उनका मानना है कि इतनी तीखी नफरत उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस की सक्सेस का सबूत है.

उन्होंने फरीदून शहरयार के यूट्यूब शो में भी इस बारे में बात की. विवेक को उम्मीद नहीं थी कि डायरेक्टर आदित्य धर ट्रेलर की शुरुआत उनके डायलॉग से करेंगे. उन्हें यह देखकर हैरानी हुई और खुशी भी हुई कि उनके किरदार ने फिल्म का मूड इतने इम्प्रेसिव ढंग से सेट किया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सिंगर ने बताया धुरंधर फिल्म से हुई कितनी कमाई, 40 साल पुराने गाने से कमा गए मोटी रकम

विवेक ने बताया कि आदित्य धर ने उन्हें पहले से ही किरदार का पूरा ब्रीफ दे दिया था और सेट पर माहौल इतना सही था कि एक्टिंग करना आसान हो गया. अब उन्हें 300 से ज्यादा मैसेज मिल चुके हैं, जहां लोग अलग-अलग भाषाओं में उनके डायलॉग को दोहराते हुए वीडियो भेज रहे हैं. इंस्टाग्राम पर करीब 1700 कमेंट्स आए हैं. एक लड़की ने लिखा कि गुस्से में गालियां देना चाहती है, लेकिन एक्टिंग की फैन हो गई. विवेक कहते हैं कि ऐसे रिएक्शन उन्हें और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंस्पायर करती हैं.

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने कैंसर के इलाज के बीच शेयर की हेल्थ अपडेट, 'भूख नहीं लगती, थकान होती है तो हिल भी नहीं पाती'

बता दें कि विवेक सिन्हा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से ताल्लुक रखते हैं. वे बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. ‘धुरंधर' से पहले उन्होंने ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3', ‘तांडव' जैसी वेब सीरीज और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘एक ही बंदा काफी है' में भी किरदार निभाए हैं. उनका यह किरदार दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Dhurandhar News, Dhurandhar Actor Vivek Sinha, Vivek Sinha Zahoor Mistry, Dhurandhar Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com