विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2020

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग यूं किया डांस, खूब वायरल हो रहा Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग यूं किया डांस, खूब वायरल हो रहा Video
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम के लिए और अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ गणपति बप्पा के सॉन्ग पर झूमकर नाच रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Zareen Khan ने Guru Randhawa के गाने पर यूं की कैट वॉक, एक्ट्रेस के स्टाइल ने बटोरी सुर्खियां- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स भी अपने चहेती कलाकार के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. बनूं मैं तेरी दुल्हन से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस ये है मोहब्बतें में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था. 

हॉलीवुड बिलबोर्ड कंपनी ने हटाया सुशांत के लिए इंसाफ मांगने वाला पोस्टर, श्वेता सिंह कीर्ति बोलीं- पेड पीआर सभी जगह...

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवक दहिया (Vivek Dahiya) ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था. 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने आपस में सगाई कर ली थी।.दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी. 2017 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए' में उन दोनों ने भाग लिया और शो के विजयता बने थे.  इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक ने खुलासा किया था की उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत उनके 2 फैंस की बदौलत हुई थी. बता दें कि दोनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ऐश्वर्या राय को जब स्टेज पर खींच लाईं थीं श्वेता तिवारी, कजरारे गाने पर किया दोनों ने ऐसा डांस कि लोग बोले- 2 क्वींस इन वन फ्रेम
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग यूं किया डांस, खूब वायरल हो रहा Video
बालिका वधु एक्ट्रेस अविका गौर को पीएम के घर से मिला स्पेशल इन्वाइट
Next Article
बालिका वधु एक्ट्रेस अविका गौर को पीएम के घर से मिला स्पेशल इन्वाइट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com