विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2025

TMKOC: क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में  अब नहीं लौटेंगी दयाबेन? प्रोड्यूसर ने 8 साल बाद तोड़ी चुप्पी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर की बातों से लगता है कि अब शो में दिशा वकानी कभी नहीं लौटेंगी.

TMKOC: क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में  अब नहीं लौटेंगी दयाबेन? प्रोड्यूसर ने 8 साल बाद तोड़ी चुप्पी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में  अब नहीं लौटेंगी दयाबेन
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा घर-घर पॉपुलर शो है, जिसे देखने के लिए लोगों में रामायण वाला क्रेज है. हालांकि इस शो से कई एक्टर्स अलग हो गये हैं, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. टीवी टीआरपी की रेस में भी यह शो लिस्ट में टॉप पर रहता है, लेकिन जब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दयाबेन (दिशा वकानी) गई हैं, लोगों का शो को लेकर इंटरेस्ट कम जरूर हुआ है और सोशल मीडिया पर बार-बार दिशा वकानी को वापस लाने की मांग की जाती है. एक्ट्रेस आज से आठ साल पहले मेटरनिटी लीव पर गई थीं और अब तक शो में नहीं लौटी हैं और अब इस शो के विवादित प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़ी है.

अब नहीं लौटेंगी दयाबेन?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर के मुताबिक, शो का हर किरदार उनके लिए बहुत अहम है और वह कहानी के कंटेंट से दर्शकों को जोड़ने की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि भले ही शो से कई एक्टर्स चल गये, लेकिन उनकी कोशिश है कि शो की मजेदार कहानी से दर्शकों को जोड़ा जाए. उन्होंने कहा, 'उन्हें शो छोड़े 8 साल हो गए हैं, लेकिन उनका रोल आज भी हमारे दर्शकों के दिलों में जिंदा है, उन्होंने अपने रोल को ओवरपावर किया है, शो में उनकी वापसी इतनी आसान नहीं है, उसके लिए परिस्थितियों का ठीक होना जरूरी है, मेरा पूरा फोकस शो की कहानी पर है'.

प्रोड्यूसर को नहीं दयाबेन की जरूरत?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है, अगर किसी शो की कहानी में दम है तो दर्शक सभी किरदार को भुलाकर उसकी चर्चा करेंगे, इससे कहानी के आगे किरदार की ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी, क्योंकि यह शो अपनी कहानी के दम पर ही आगे बढ़ा है, जब तक कहानी में दम है, तो दर्शक इससे जुड़े रहेंगे, चाहे इसके किरदार रहे या ना रहें'. बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बीते 8 साल से बिना दयाबेन (दिशा वकानी) के चल रहा है और बीते कुछ सालों में इसके प्रोड्यूसर पर संगीन आरोप भी लगे, जिसकी वजह से शो की टीआरपी पर नेगेटिव असर पड़ा और कई एक्टर्स ने इस शो को छोड़ दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Vakani Aka Dayaben, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Tarak Mehta Ka Chhota Chashma, Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com