विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

Dhanashree Verma ने वर्ल्ड कप के सॉन्ग 'RangJa' पर झूमकर किया डांस, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) एक शानदार डांसर हैं. हालही में उन्होंने एक डांस वीडियो भी फैन्स के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में वो वर्ल्ड कप के सॉन्ग 'RangJa' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Dhanashree Verma ने वर्ल्ड कप के सॉन्ग 'RangJa' पर झूमकर किया डांस, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...
धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) एक शानदार डांसर हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) डांसर होने के साथ भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी भी हैं. लेकिन उन्हें उनके बेहतरीन डांस के लिए अधिक जाना जाता है. धनाश्री आए दिन फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. हालही  एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो वर्ल्ड कप के सॉन्ग 'RangJa' पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'रंगजा चैलेंज में अपनी खुद की स्पिन जोड़ी'. वहीं उनके लुक को देखें तो उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ येलो लॉअर पहना हुआ है और सिर पर हेड भी पहनी हुई है. साथ ही वीडियो पर फैन्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक ने लिखा है 'super excited', तो किसी ने लिखा है 'बेहतरीन डांस'.

बता दें, हालही में धनाश्री वर्मा का 'ओये होये' सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में धनाश्री और जस्सी गिल की केमिस्ट्री काफी शानदार है. वहीं धनाश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो धमाल मचा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Vide Viral, Dhanashree Verma Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com