विज्ञापन
This Article is From May 05, 2023

'देवों के देव महादेव' के 'भगवान शिव' के लिए मोहित रैना नहीं ये एक्टर थे पहली पसंद, इस एक्टर ने कर दिया था इनकार

मोहित रैना और मौनी रॉय स्टारर देवों के देव महादेव ने फैंस के बीच खास जगह बनाई है. वहीं भगवान शिव के रोल में एक्टर मोहित रैना ने घर घर में पॉपुलैरिटी हासिल की है. लेकिन क्या आपको पता वह इस सीरियल के लिए पहली पसंद नहीं थे.

'देवों के देव महादेव' के 'भगवान शिव' के लिए मोहित रैना नहीं ये एक्टर थे पहली पसंद, इस एक्टर ने कर दिया था इनकार
देवों के देव महादेव में भगवान शिव के रोल के लिए मोहित रैना नहीं थे पहली पसंद
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री कर चुके टीवी सीरियल की दुनिया के कई स्टार्स आज भी उनके टीवी के किरदारों के नाम से फेमस हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन किरदारों को निभाने के लिए पहला चुनाव वह नहीं थे. इसी लिस्ट में आज हम आपके लिए आज लेकर आए हैं देवों के देव महादेव के भगवान शिव यानी मोहित रैना, जो आज अपने किरदार के नाम से घर घर में फेमस हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर मोहित इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे. आइए बताते हैं पूरी खबर...

भगवान शिव के किरदार में फैंस के बीच फेमस मोहित रैना ने अलग पहचान बनाई है. लेकिन कहा जाता है कि इस रोल के लिए एक्टर शाहीर शेख को चुना गया था. लेकिन कुछ वक्त इस पर विचार करने के बाद उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया और मोहित रैना ने इस रोल को निभाया और वह फैंस के बीच छा गए. हालांकि बाद में शाहिर शेख ने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाकर अलग पहचान पाई. वहीं आज फैंस उनके रोल को काफ पसंद करते हैं. 

देवों के देव महादेव सीरियल की बात करें तो साल 2011 में शुरु हुआ सीरियल भगवान शिव पर बेस्ड कहानी थी, जिसमें मोहित रैना के अलावा, मौनी रॉय, सौरभ राज जैन, सोनारिका भदौरिया ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी सीरियल्स के अलावा मोहित रैना ने उरी, शिद्दत जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई. जबकि मुंबई डायरीज 26/11 और भौकाल जैसी वेबसीरीज में अपने रोल से फैंस का ध्यान खींचा.    

p>मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devon Ke Dev Mahadev, Devon Ke Dev Mahadev Role, Devon Ke Dev Mahadev Actor, Lord Shiv, Mohit Raina, Mohit Raina  news,  Mohit Raina  film, Shaheer Sheikh, Shaheer Sheikh Rejected,  Shaheer Sheikh Serial, Tv News, Tv News In Hindi, Tv Serial News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com