विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2022

दीपिका सिंह के पति ने दारू पीने की बताई ऐसी वजह, सुन कर एक्ट्रेस के उड़े होश 

दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इसमें उनके पति भी खूब साथ देते हैं. कई रील्स में वह दीपिका के साथ नजर आते हैं. दोनों के हंसी मजाक वाले वीडियोज पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. 

दीपिका सिंह के पति ने दारू पीने की बताई ऐसी वजह, सुन कर एक्ट्रेस के उड़े होश 
लेटेस्ट वीडियो में दीपिका सिंह के पति ने बताई दारू पीने की हैरान कर देने वाली वजह
नई दिल्ली:

टेलीविजन की संध्या बींदणी यानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika singh) सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी खास वजह से छाई रहती हैं. दीपिका अपने अभिनय और स्टाइल की वजह से युवाओं की चहेती बनी हुई हैं. दीपिका सिंह के वीडियोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं. इसमें उनके पति भी खूब साथ देते हैं. कई रील्स में वह दीपिका के साथ नजर आते हैं. दोनों के हंसी मजाक वाले वीडियोज पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.

लेटेस्ट वीडियो में दीपिका अपने पति को कहती दिख रही हैं, शर्म नहीं आती तुम्हें दारू पर पैसे इतने पैसे खर्च करते हुए. इस पर उनके पति कहते हैं और तुम जो पार्लर में जाकर 5 हजार खर्च आई. इस पर दीपिका कहती हैं वो तो इसलिए ताकि मैं तुम्हें सुंदर लगूं. उनके पति कहते हैं, मैं भी इसलिए पीता हूं ताकि तु सुंदर लगे. दोनों के इस हंसी मजाक वाले वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

बता दें कि ‘दीया और बाती हम' घर घर देखा जाने वाला शो था. इस शो में दीपिका संध्या राठी के रोल में थीं, जो आईपीएस ऑफिसर बन जाती है.  
 

ब्रह्रास्त्र के पर्दे पर रिलीज होने के दिन आलिया-रणबीर ने क्या किया, यहां जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Age, Deepika Singh All Videos, Deepika Singh As Sandhya Rathi, Deepika Singh Biography, Deepika Singh Husband, Deepika Singh Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com