विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल, चंद्रचूड़ शिवशंकर पार्वती पर किया डांस

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह हाल में उज्जैन स्थित भर्तृहरि गुफा पहुंचीं. यहां से उन्होंने एक स्पेशल डांस रील बनाई जो भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति को दिखाती है.

सावन के पहले सोमवार पर दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल, चंद्रचूड़ शिवशंकर पार्वती पर किया डांस
Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध भर्तृहरि गुफा के दर्शन किए. यहां उन्होंने भगवान शिव को समर्पित करते हुए नृत्य भी किया. दीपिका ने बताया कि इस डांस के लिए उन्होंने पहले कोई तैयारी नहीं की थी. दरअसल, दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भर्तृहरि गुफा में 'चंद्रचूड़' गाने पर नृत्य करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इस डांस के लिए उन्होंने कोई खास रिहर्सल नहीं की थी. अभिनेत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस गाने पर एक रील देखी थी, लेकिन गुफा में पहुंचने के बाद अचानक उनके मन में इस पर डांस करने का विचार आया.

दीपिका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''ओम नमः शिवाय. आप सभी को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं. मैंने भर्तृहरि गुफा में बैठकर कुछ देर ध्यान किया. यहां की शांति और सकारात्मक ऊर्जा ने मुझे डांस करने के लिए प्रेरित किया. डांस शुरू करने से पहले मैंने गुरु को याद किया, धरती को प्रणाम किया और फिर भगवान शिव को यह नृत्य अर्पित किया.''

अभिनेत्री ने कहा, ''मेरे लिए यह केवल डांस नहीं है, बल्कि चलते-फिरते ध्यान जैसा अनुभव था. नृत्य करते समय मुझे ऐसा महसूस हुआ कि समय जैसे रुक गया हो. यह भगवान नटराज और भगवान शिव के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका था. इस पल में मुझे प्रकृति, जीवन और ब्रह्मांड की शक्ति का एहसास हुआ.''

यह भी पढ़ें: 32 साल पहले हिट हुआ था माधुरी दीक्षित का गाना, धक धक गर्ल को पसंद नहीं आए थे बोल, सरोज खान ने अपने जादू से बनाया सुपरहिट

बता दें कि भर्तृहरि गुफा मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्राचीन गुफाओं में से एक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान राजा भर्तृहरि की साधना स्थली माना जाता है. कहा जाता है कि राजा भर्तृहरि ने यहां कई वर्षों तक तपस्या की थी. भारतीय साहित्य में भी उनका विशेष स्थान है और उन्हें संस्कृत की प्रसिद्ध रचनाओं 'नीति शतक' और अन्य ग्रंथों के लिए जाना जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Entertainment, Television, Bollywood, Deepika Singh  instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com