विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

Deepika Singh ने व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में 'पिया पिया' सॉन्ग पर किया डांस, Video खूब मचा रहा है धूम

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने 'पिया पिया' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Deepika Singh ने व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में 'पिया पिया' सॉन्ग पर किया डांस, Video खूब मचा रहा है धूम
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 'पिया पिया' सॉन्ग पर किया डांस
  • दीपिका सिंह ने व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में किया जबरदस्त डांस
  • 'पिया पिया' सॉन्ग पर थिरकती दिखींं एक्ट्रेस
  • दीपिका सिंह का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने 'दीया और बाती हम' सीरियल में अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही था, साथ ही इन दिनों वह अपने डांस को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका सिंह का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने 'पिया पिया' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही जमकर उनकी तारीफें भी कर रहे हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के वीडियो में उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में दीपिका सिंह का वेस्टर्न लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा के गाने पिया पिया पर धमाकेदार अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. इसमें उनके स्टेप और एनर्जी भी देखने लायक हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह के डांस वीडियो ने यूं सुर्खियां बटोरी हों. इससे पहले भी दीपिका सिंह के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुके हैं. 


दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance, Deepika Sing Dance Video, Deepika Singh Dance On Piya Piya Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com