विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का Video वायरल, राजेश खन्ना के गाने पर किया धमाकेदार डांस

डांस दीवाने 3 के सेट से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों राजेश खन्ना और मुमताज के गाने पर डांस कर रहे हैं.

Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का Video वायरल, राजेश खन्ना के गाने पर किया धमाकेदार डांस
डांस दीवाने 3 के सेट से माधुरी और अनिल का वीडियो हुआ वायरल
  • डांस दीवाने 3 के सेट से माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल
  • वीडियो में अभिनेता अनिल कपूर भी आए नजर
  • 'जय जय शिव शंकर' गाने पर दोनों ने दिए जबरदस्त एक्स्प्रेशन
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित डांसिंग के साथ-साथ एक्सप्रेशन की भी क्वीन कही जाती हैं. माधुरी जिस तरह से किसी भी गाने पर एक्सप्रेशन देती हैं, वह देखने लायक होता है. माधुरी जब डांस कर रही होती हैं या फिर एक्टिंग कर रही होती हैं, उनके चहरे पर से नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों एक्ट्रेस डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही हैं. हाल ही में अनिल कपूर डांस दीवाने के सेट पर गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे, जहां दोनों की भरपूर मस्ती देखने को मिली थी.

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का रेट्रो स्टाइल  

डांस दीवाने के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसे माधुरी दीक्षित ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वे अनिल कपूर के साथ राजेश खन्ना पर फिल्माए ‘जय जय शिव शंकर' गाने पर शानदार एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. दोनों इस गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं. माधुरी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- रेट्रो वाइब. वीडियो पर अभिनेता रितेश देशमुख ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों मैजिकल हैं'. तो वहीं आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही ने दिल और फायर इमोजी के साथ कमेंट किया है.

हिट रही है माधुरी-अनिल की जोड़ी

बता दें, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 90 के दशक में बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. दोनों 'राम- लखन', 'बेटा', 'जीवन एक संघर्ष', 'प्रतिकार', 'जमाई राजा','तेजाब','खेल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस वजह से दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं और अक्सर साथ देखे जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Dance Deewane 3, Anil Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com