विज्ञापन
This Article is From May 20, 2023

'कृष्णा' की यशोदा का बदल गया है लुक, 30 साल बाद दिखती हैं ऐसी, लोग बोले- यह यशोदा मैया हैं?

कृष्णा सीरियल को आए हुए 30 साल से अधिक का समय हो चला है और 30 साल में यशोदा मैया के रोल में नजर आईं दामिनी शेट्टी का लुक भी काफी बदल गया है. आप आज उन्हें देखने के बाद पहचान नहीं पाएंगे.

'कृष्णा' की यशोदा का बदल गया है लुक, 30 साल बाद दिखती हैं ऐसी, लोग बोले- यह यशोदा मैया हैं?
कृष्णा की यशोदा दामिनी शेट्टी अब दिखती हैं ऐसी
नई दिल्ली:

1990 दशक के दशक में टीवी पर आने वाले कुछ धारावाहिक इतने लोकप्रिय रहे हैं कि इन्हें लोग आज भी चाव से देखना पसंद करते हैं. रामायण, महाभारत और कृष्णा ऐसे ही कुछ उन दिनों के पॉपुलर धारावाहिक थे. इन शो के सभी किरदार आज भी लोगों को याद हैं. ऐसे में लोग ये भी जानने को बेताब रहते हैं कि आखिर ये किरदार अब कैसे दिखते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको श्री कृष्णा की यशोदा मैया यानी कि दामिनी कंवल शेट्टी से मिलवाने जा रहे हैं. 

कृष्णा सीरियल को आए हुए 30 साल से अधिक का समय हो चला है और 30 साल में यशोदा मैया के रोल में नजर आईं दामिनी शेट्टी का लुक भी काफी बदल गया है. दामिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर यहां अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए दखी जाती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दामिनी आज भी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में दामिनी ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे स्टाइलिश व्हाइट कलर की साड़ी में दिखाई दीं. इस फोटो में वे सोफे पर बैठी पोज देती नजर आ रही हैं. 

दामिनी की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'फैबुलस', तो एक ने लिखा है, 'क्वीन'. लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर भी दामिनी शेट्टी की फोटो पर कमेंट किया है. बता दें, दामिनी कृष्णा के अलावा अलिफ़ लैला से भी खूब मशहूर हुई थीं. दामिनी अब भले ही फिल्मों और सीरियल्स में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन उन्हें लोग आज भी याद करते हैं. 

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damini Shetty, Damini Kanwal Shetty, Yashoda Of Krishna, Krishna Yashoda Latest Pic, Krishna Yashoda Then And Now, Krishna Mother Damini Shetty Pics, Damini Shetty Instagram, Damini Shetty Age, Damini Shetty Tv Shows, Damini Shetty Movies, Damini Shetty Career, Damini Shetty Facts, Krishna Tv Serial, Krishna Cast, Krishna 1993, Krishna Characters Then And Now, Krishna Serial Charactres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com