विज्ञापन

अलिफ लैला में बनी थी रानी, एक्टिंग नहीं अब करती हैं ये काम, 33 साल बाद दिखने लगीं ऐसी, लोग बोले- OMG !

नब्बे के दशक का पॉपुलर शो अलिफ लैला तो आपको याद ही होगा. बड़े हो या बच्चे ये सभी का फेवरेट था. इस शो में रानी शहरजाद के किरदार में नजर आईं दामिनी कंवल को लोगों ने बेहद पसंद किया था. लेकिन अब उन्हें देख कर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे.

अलिफ लैला में बनी थी रानी, एक्टिंग नहीं अब करती हैं ये काम, 33 साल बाद दिखने लगीं ऐसी, लोग बोले- OMG !
आज कहां है अलिफ लैला की रानी शहरजाद

नब्बे के दशक का पॉपुलर शो अलिफ लैला तो आपको याद ही होगा. बड़े हो या बच्चे ये सभी का फेवरेट था. इस शो में रानी शहरजाद के किरदार में नजर आईं दामिनी कंवल को लोगों ने बेहद पसंद किया. वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती की वजह से पसंद की जाती थीं. दामिनी इस शो की जान थीं और बहुत से लोग उन्हें देखने के लिए शो देखा करते थे. क्या आप जानते हैं कि टीवी की ये क्वीन आज कहां हैं और क्या करती हैं. चलिए आपको बताते हैं.

इन शोज से मिली पहचान

दामिनी कंवल, अलिफ लैला के अलावा माइथोलॉजिकल शो श्रीकृष्णा में यशोदा मां के किरदार के लिए भी पहचानी जाती हैं. उसका ये रोल भी लोगों को बेहद पसंद आया था. इसके अलावा दामिनी ने टीवी सीरियल परंपरा, क्राइम पेट्रोल, वो हुए ना हमारे, फोन-अ-फ्रेंड जैसे शोज में भी नजर आईं. फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही दामिनी फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने कई फिल्में और शोज बनाए हैं. आज भले ही वह टीवी के पर्दे से दूर हैं और एक्टिंग नहीं करती लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर एक्टिव हैं. साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के गाने नहीं, मुकेश का ये गीत है टूटे दिलों की मरहम, 55 साल बाद भी सुनते ही आ जाते हैं आंसू

अब क्या करती हैं दामिनी

दामिनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह अब थेरेपी और हीलिंग सेशन दिया करती हैं, जो स्ट्रेस रिलीज करने में मददगार होगा है. इससे शरीर और दिमाग दोनों को राहत मिलती है. अपने फाउंडेशन डियर जिंदगी के तहत वो ये सब करती है. फाउडेशन के जरिए साउंड थेरेपी भी दी जाती है. Therapeutic Yoga के सेशन भी यहां रखे जाते हैं. यानी दामिनी अब एक्टिंग और ग्लैमर से दूर होकर पीस और योगा की ओर बढ़ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alif Laila, Alif Laila TV Show, Alif Laila Queen Shahrazad, Damini Kanwal, Damini Kanwal Shetty, Alif Laila Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com