विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

डब्बू अंकल के मजेदार डांस के पीछे छिपी है ये ट्रैजिक स्टोरी, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

संजीव श्रीवास्तव के वीडियो तो सबने देखे, लेकिन कोई यह नहीं जानता कि उनकी कहानी क्या है. जब संजीव ने सलमान खान के साथ एपिसोड शूट किया तो उन्होंने सलमान को भी अपनी धुन पर नाचने को मजबूर कर दिया.

डब्बू अंकल के मजेदार डांस के पीछे छिपी है ये ट्रैजिक स्टोरी, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
डब्बू अंकल संजीव श्रीवास्तव ने 'दस का दम' में सलमान खान को सुनाई अपनी ट्रैजिक स्टोरी
  • सोशल मीडिया के सुपस्टार हैं डब्बू अंकल
  • जीत लिया है सलमान खान का दिल
  • विज्ञापन भी मिल गए हैं डब्बू अंकल को
नई दिल्ली: अपने डांसिंग वीडियो के लिए फेमस हुए संजीव श्रीवास्तव यानी डब्बू अंकल को कौन नहीं जानता. जल्द ही वे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'दस का दम' में आएंगे. संजीव श्रीवास्तव के वीडियो तो सबने देखे, लेकिन कोई यह नहीं जानता कि उनकी कहानी क्या है. जब संजीव ने सलमान खान के साथ एपिसोड शूट किया तो उन्होंने सलमान को भी अपनी धुन पर नाचने को मजबूर कर दिया. दोनों ने सिग्नेचर डांस स्टेप भी किया. फेमस डांस मूव्स के अलावा, सलमान यह जानने को उत्सुक दिखे कि संजीव श्रीवास्तव की वास्तविक कहानी क्या है. उन्होंने यह जानने की जिज्ञासा दिखाई कि किस तरह वीडियो वायरल हुआ और जब पूरा देश संजीव श्रीवास्तव को जान गया तब उन्हें क्या महसूस हुआ. 

डब्बू अंकल ने गोविंदा के साथ लगाये ठुमके, डांस शो पर माधुरी दीक्षित ने भी किया डांस

उन्हें लोग डब्बू अंकल के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके छोटे भाई का ट्रेन हादसे में निधन हो गया था. इस स्थिति ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया. उनकी मां बहुत ट्रॉमा में चली गईं. इस घटना के बाद से मां ने कभी घर नहीं छोड़ा और यहां तक कि मुस्कराई भी नहीं हैं. उन्होंने रिश्तेदारों और पास-पड़ोसियों से मिलना-जुलना भी छोड़ दिया. जब उन्होंने घर में चहल-पहल सुनी तो पहली बार वे नीचे उतरीं. सिर्फ यह जानने के लिए घर में अचानक क्या हो गया है. संजीव का वीडियो देखने के बाद वे मुस्कराईं और यह वाकई में लंबे समय बाद था कि वह मुस्कराई थी. संजीव ने अपनी मां को ऐसे हंसते देखा तो नाचने लगे और उन्हें लगा कि वे सातवें आसमान पर हैं.

गर्लफ्रेंड के लिए गाना गाते हुए यह क्या कर बैठी मौनी रॉय, Video हुआ Viral
 

संजीव ने बताया, "मैं इस वीडियो के लिए किसी से भी पैसे नहीं चाहता. मैं खुश हूं कि लोगों ने इसका लुत्फ उठाया. मैं आभारी हूं कि लोगों ने वीडियो को इतना पसंद किया. वीडियो को मिले रेस्पांस की वजह से ही मां पहली मंजिल से नीचे आई और उन्होंने वीडियो देखा. वे इतने लंबे अरसे बाद मुस्कराईं. मैं उनका मुस्कराता चेहरा देखने को तरस गया था. मैं खुश हूं कि उनकी मुस्कान लौट आई है और इस घटना ने कहीं न कहीं उन्हें मेरे छोटे भाई के असामयिक निधन से उबरने में मदद की." ये एपिसोड अगले हफ्ते देखने को मिलेगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dabbu Uncle, Dus Ka Dum, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com