चिंकी-मिंकी की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. चिंकी मिंकी के फैन्स उनके हर एक पोस्ट को खूब पसंद करते हैं. बता दें, चिंकी मिंकी का असली नाम सुरभि और समृद्धि है, लेकिन कपिल शर्मा के शो में आने के बाद वे इसी नाम से फेमस हो गई हैं. चिंकी मिंकी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जुड़वा बहनों ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि अब ट्रेंड करने लगा है.
चिंकी मिंकी ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें एक जैसा ड्रेस पहने ‘मेरे नसीब में तू है कि नहीं' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. चिंकी मिंकी इस वीडियो में जिस तरह से स्टेप्स मैच करके डांस कर रही हैं, उसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. इस डांस वीडियो को कुछ ही देर में 63 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया है, ‘थोड़ा टैलेंट हम में भी है'.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
चिंकी मिंकी के डांस वीडियो पर लोगों की भी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैं बहुत कंफ्यूज हूं कि चिंकी कौन है और मिंकी कौन है', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आप दोनों डांस में भी नंबर 1 हैं'. गौरतलब है कि सबसे पहले चिंकी मिंकी को कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था, जहां से दोनों पॉपुलर हुई थीं.
ये भी देखें: Bigg Boss : क्या टूट जाएगा करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिश्ता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं