विज्ञापन
This Article is From May 10, 2023

चंद्रकांता की विषकन्या 'शब्या' का बदल गया है पूरा लुक, 55 की उम्र में भी हैं गजब की खूबसूरत- लेटेस्ट फोटो कर देंगी हैरान

1994 में आए चंद्रकांता सीरियल की विषकन्या शब्या यानी एक्ट्रेस कृतिका देसाई की लेटेस्ट तस्वीरें देख नहीं पहचान पाएंगे कि वह 55 साल की हैं.

चंद्रकांता की विषकन्या 'शब्या' का बदल गया है पूरा लुक, 55 की उम्र में भी हैं गजब की खूबसूरत- लेटेस्ट फोटो कर देंगी हैरान
चंद्रकांता सीरियल की विषकन्या यानी कृतिका देसाई का बदल गया है लुक
नई दिल्ली:

टीवी के लेटेस्ट सीरियल्स ही नहीं पुराने सीरियल्स भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. इसी के चलते आज हम आपको साल 1994 में आए पॉपुलर सीरियल चंद्रकांता में विषकन्या शब्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कृतिका देसाई खान के बारे में बताने वाले हैं, जो कि आज की डेट में 55 साल की हो गई हैं. लेकिन उनका खूबसूरत लुक आभी उतना ही खूबसूरत है, जितना कि 29 साल पहले था. इसका अंदाजा उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को लगाया जा सकता है. आइए आपको दिखाते हैं चंद्रकांता की शब्या के लेटेस्ट लुक की झलक...

चंद्रकांता में अपने रोल के लिए दर्शकों के बीच फेमस कृतिका देसाई खान इन दिनों पांड्या स्टोर में नजर आ रही हैं. सीरियल में वह सास का किरदार निभा रही हैं, जिसके चलते वह बूढ़ी नजर आती हैं. लेकिन रियल लाइफ में वह बिल्कुल अलग हैं, जिसके अंदाजा उनके फैशन को देखकर लगाया जा सकता है.

इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करने वाली कृतिका देसाई अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृतिका देसाई मेरे अंगने में, राम मिलाई जोड़ी, मैं भी अर्धांगिनी, बालवीर रिटर्नस में नजर आ चुकी हैं. वहीं इन दिनों पांड्या स्टोर में अम्मा जी के रोल में उन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. 

p>मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrakanta, Chandrakanta  vishkanya, Chandrakanta Actress, Krutika Desai, Krutika Desai  khan, Krutika Desai  husband, Krutika Desai Serial, Pandya Store, Tv News In Hindi, Tv News, Tv Serial In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com