विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है को वो एक्टर, जो बॉर्डर 2 में बना पाकिस्तानी कर्नल, सनी देओल के साथ की फाइट, CID में भी आया नजर

अगर आपने बॉर्डर 2 देखी है तो सभी लीड स्टार्स के अलावा आप एक और एक्टर की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए होंगे. उन एक्टर का नाम है अली हसन तुराबी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को वो एक्टर, जो बॉर्डर 2 में बना पाकिस्तानी कर्नल, सनी देओल के साथ की फाइट, CID में भी आया नजर
बॉर्डर 2 में नजर आया ये रिश्ता क्या कहलाता है का ये एक्टर
नई दिल्ली:

एक वक्त था जब टीवी एक्टर्स बॉलीवुड फिल्मों में आने के बस सपने ही देखते रह जाते थे. सिर्फ कुछ ही स्टार्स थे जो टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाए थे जैसे शाहरुख खान, विद्या बालन. इनके अलावा कई टीवी स्टार्स ने फिल्मों में साइड रोल्स किए, लेकिन वो कभी उतनी लाइमलाइट में नहीं आ पाए कि उन्हें कोई पहचान सके. फिर साल बदले और धीरे-धीरे हालात भी बदले. टीवी स्टार्स भी फिल्मों में पहचाने जाने लगे, जैसे सुशांत सिंह राजपूत, विक्रांत मैसी, यामी गौतम, सुनील ग्रोवर, राधिका मदान. अब इस फेहरिस्त में दो बेहतरीन टीवी एक्टर्स के नाम और जुड़ गए हैं एक हैं ‘धुरंधर' में नजर आए गौरव गेरा और दूसरे हैं टीवी एक्टर अली हसन जो हाल ही में ‘बॉर्डर 2' में नजर आए हैं.

किन सीरियल्स में काम कर चुके हैं अली हसन

यूं तो अली कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं लेकिन, उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के शो ‘कहानी घर घर की' से मिली जहां उन्होंने आर्यन का रोल निभाया था. इसके अलावा एक्टर ‘कैसा ये प्यार है', ‘हॉरर नाइट्स', ‘महाभारत', CID, ‘सुपरकॉप्स बनाम सुपरविलेन्स', ‘सावधान इंडिया' ‘राजा की आएगी बारात', ‘नागिन' जैसे कई चर्चित शोज में काम कर चुके हैं. वैसे अली ‘बॉर्डर 2' से पहले भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें एक कृष्णा कॉटेज भी शामिल है.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Hassan Turabi, Border 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com