विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2022

बिग बॉस की इस धांसू विनर का वीडियो वायरल, भरी दोपहर में मजदूरी करते देख फैंस बोले- दिहाड़ी पर काम...

बिग बॉस का सीजन नया हो या पुराना फैंस तो हर सीजन के दीवाने हैं. वहीं हा्ल ही में एक बिग बॉस विनर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देख आप भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे.

बिग बॉस की इस धांसू विनर का वीडियो वायरल, भरी दोपहर में मजदूरी करते देख फैंस बोले- दिहाड़ी पर काम...
बिग बॉस के विनर ने शुरू कर दी मजदूरी
नई दिल्ली:

बिग बॉस का सीजन नया हो या पुराना फैंस तो हर सीजन के दीवाने हैं. कुछ समय पहले ही बिग बॉस का सीजन 15 पूरा हुआ है. जिसकी विनर तेजस्वी प्रकाश रही थीं. बिग बॉस के विनर को लेकर फैंस में क्रेज़ साफ दिखाई देता है. वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की बिग बॉस की विनर दोपहर में मजदूरी करती दिखाई दे रही हैं. फैंस उन्हें ऐसे देख हैरान रह गए हैं. वायरल हो रहा बिग बॉस विनर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें की बिग बॉस की ये विनर कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे हैं. शिल्पा ने बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी पर अपना नाम लिख दिया था. वहीं हाल ही में उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है की वे दोपहर में गार्डन में मजदूरी करती दिखाई दे रही हैं. देखा जा सकता है की वे सिमेंट घोल ईंटे लगा रही हैं- उनका ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

शिल्पा शिंदे के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये क्या आपने दिहाड़ी पर काम करना शुरू कर दिया है ? तो दूसरे फैन ने कहा- क्या बात है क्या नया काम चुना है. बता दें की शिल्पा शिंदे को लोग अंगूरी भाभी के नाम से आज भी जानते हैं. उनके इस किरदार ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Winner, Bigg Boss Season 11, Shilpa Shinde, Shilpa Shinde Viral Video, Shilpa Shinde Latest Video, Shilpa Shinde Angoori Bhabhi, Angoori Bhabhi Aka Shilpa Shinde, Shilpa Shinde Starts New Work, Shilpa Shinde As A Laborers, Laborers Work, Shilpa Shinde Bhabhi Ji Ghar Per Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com