Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के आज के वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया. वीकेंड का वार में घरवालों के लिए बड़ा सरप्राइज था घर में सोनाक्षी-जहीर का आना. दोनों यहां अपनी फिल्म तू है मेरी किरण के प्रमोशन के लिए आते हैं. वहीं रोहित ने शो में उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. सबसे मजेदार शा फरहाना का गाना गाना. वहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी घर में एंट्री की और स्काउट को खरी खोटी सुनाई.बाद में लव और स्काउट कैमरे के सामने कहते दिखे कि दरअसल उनका रिश्ता वैसा नहीं है, जैसा बाहर दिख रहा है. वहीं आम्रपाली और अरिश्फा समेत घरवाले भी बात करते दिखे कि दोनों को अपने इमेज को लेकर सोचने की जरूरत है.
#Zaheer aur #Sonakshi aaye hain gharwaalon pyaar ki limits samjhane! ❤️🔥 Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV. #BiggBoss20 #BiggBossonJioHotstar https://t.co/Ui79pvnCUP
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 25, 2026
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लव- स्काउट हुए परेशान
लव और स्काउट परेशान दिख रहे हैं और दोनों बात करते दिखे कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी इस पर क्या सोच रही होगी. वहीं शो में रोहित शेट्टी बताते हैं कि शो दिसंबर में खत्म हो जाएगा और इस सीजन को विनर मिल जाए. लव गिल को रोता हुआ देखकर माही उन्हें समझाती हैं, जबकि आम्रपाली स्काउट को समझाती हैं कि उन्हें इस पर ज्यादा सोचना नहीं चाहिए. स्काउट कहते हैं कि वह शो क्विट करना चाहते हैं.
फरहाना- काजी ने सुनाया गाना
शो में फरहाना भट्ट को इनवाइट किया गया. फरहाना यहां गाना प्रमोट करने आईं और उन्होंने अपना गाना 'साहिबा' गाया. वो काजी के साथ भी गाती हैं. वहीं वह बताती हैं कि बिग बॉस में आना उनके लिए खुशी की बात है. यहां आकर उनकी जिंदगी बदल गई है.
स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लताड़ा
स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी बिग बॉस में आईं. आते ही उन्होंने स्काउट की क्लास लगा दी. वह उनपर जमकर बरसीं. लव को भी उन्होंने जमकर सुनाया. उन्होंने कहा कि क्या उन्हें समझ नहीं आता कि उनका दायरा क्या है. काश्वी ने आसिफ और यंग से भी यही पूछा कि क्या उन दोनों को भी समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें समझाएं. रोहित शेट्टी काश्वी के बोलने के बाद स्काउट को समझाया, उन्होंने कहा उन्हें समझने की जरूरत है कि सब उन्हें शो जीतते हुए देखना चाहते हैं न कि क्विट करते हुए. रोहित शेट्टी गुस्से में भी घरवालों को भी डांटते हैं. वह कहते हैं कि वे स्काउट और लव को समझाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं