Bigg Boss 20 Promo: 'बिग बॉस 20' में नए कैप्टन गुल्लू बन गए हैं. पिछले प्रोमो में हिंट दिया गया था कि कैप्टेंसी के चारों दावेदारों को कैप्टन बनने के लिए एक अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा. फाइनली गुल्ली को कैप्टेंसी मिली. हालांकि लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच भी जोरदार झगड़ा होने वाला है. बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देख कर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट है.
माही विज और मैरी कॉम की होगी लड़ाई
लेटेस्ट प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम के बीज जोरदार लड़ाई होती दिख रही है. प्रोमो में मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं, आपका प्रोफाइल बड़ा है. आप हमसे तुलना मत कीजिए. इसके बाद माही कहती हैं कि कुछ बोल दिया तो आपको इतनी मिर्ची क्यों लग रही हैं? दोनों के बीच लड़ाई उग्र रूप लेती जा रही है. मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए. इस पर माही गुस्सा हो जाती हैं और जवाब देती हैं कि मैं आपकी इज्जत क्यों करूं?
यह भी पढ़ें- मेरे जैसा बनने के लिए 7 जन्म लेना पड़ेगा...,क्या MC Stan ने Yung DSA पर कसा तंज? शेयर करने के बाद डिलीट की पोस्ट
अरिश्फा और लव गिल के बीच बहस
वहीं नए प्रोमो में दिखा कि बीती रात के एपिसोड में लव गिल और अरिश्फा खान के बीच बहस हुई. लव गिल गुस्से में अरिश्फा से कहते हैं, अगर कोई मेरे पीछ मेरे बारे में बात करेगा, तो मुझे दिक्कत होगी. इस पर माही कहती हैं कि अगर ऐसा है, तो तुम्हें भी सामने बात करनी चाहिए. तुम भी पीठ पीछे बात मत करो. वहीं आम्रपाली दुबे, लव गिल पर भड़कती हैं. वह कहती हैं कि हम 20 साल के करियर के बाद यहां बैठे हैं. हमें फुटेज की कोई जरूरत नहीं है. हमसे कोई ये ना कहे कि हम यहां फुटेज के लिए आए हैं.
ये Video भी देखें: बिग बॉस-20 में रिया अहीर की एंट्री, NDTV को बताया- कैसे मिला सलमान के शो का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं