Highest Paid Contestant of Bigg Boss 18: टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 बस अब शुरू ही होने जा रहा है. शो में कई टीवी सेलेब्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट के कंफर्म नाम सामने आ गए हैं. इनमें से एक निया शर्मा भी हैं. निया टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और अब बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं. निया ने सुहागन चुड़ैल', ‘एक हजारों में मेरी बहना है', और ‘नागिन' जैसे कई शोज में काम कर चुकी हैं. निया की पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है इसी वजह से वो शो में फीस भी अच्छी खासी लेने जा रही हैं.
एक दिन का करेंगी इतना चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक निया शर्मा बिग बॉस 18 की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट होने वाली हैं. वो एक दिन के लिए 5 लाख 40 हजार रुपये लेने वाली है. इसके हिसाब से एक हफ्ते में ही निया 37 लाख 80 हजार कमा लेंगी. मगर इसके साथ ही एक ट्विस्ट सामने आ रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस में निया सिर्फ 15 दिनों के लिए नजर आएंगी. उन्होंने 15 दिनों का ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शेट्टी ने कंफर्म की थी एंट्री
बता दें हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 का फिनाले हुआ है. जिसमें निया शर्मा भी आईं थीं. रोहित शेट्टी ने ग्रैंड फिनाले में अनाउंस किया था कि अब बिग बॉस की एक कंफर्म कंटेस्टेंट एंट्री लेने जा रही हैं. उसके बाद निया ने एंट्री ली थी. रोहित ने निया को मुबारकबाद भी दी थी. बता दें निया इससे पहले बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं. वो एक टास्क के लिए शो में कुछ देर के लिए आई थीं. निया के साथ धीरज धूपर, शहजाद धामी, शोएब इब्राहिम और नायरा बनर्जी समेत कई कलाकार शो में नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक किसी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं