विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

Bigg Boss हाउस का बाथरूम हुआ बंद, Rakhi Sawant ने पूल में धुलवाए बाल- देखें Video

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में राखी सावंत (Rakhi Sawant) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी पूल पर शैंपू बाथ लेती नजर आ रही हैं.

Bigg Boss हाउस का बाथरूम हुआ बंद, Rakhi Sawant ने पूल में धुलवाए बाल- देखें Video
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • बिग बॉस ने बंद किया बाथरूम
  • तो राखी सावंत ने पूल के पास लिया शैंपू बाथ
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी सुर्खियों में है. राखी सावंत (Rakhi Sawant) शो में फैन्स का लगातार मनोरंजन कर रही हैं. पहले जहां बिग बॉस ने घरवालों का खाना बंद किया. वहीं, अब बिग बॉस ने बड़ा फैसला लेते हुए घर के बाथरूम बंद कर दिए हैं. जिसके बाद राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) पूल के पास बैठकर शैंपू बाथ लेती नजर आ रही हैं. शो के दौरान का यह वीडियो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. 


वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) घर का बाथरूम बंद होने के बाद पूल के पास शेैंपू बाथ ले रही हैं. और इसमें उनकी मदद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और अली गोनी (Aly Goni) कर रहे हैं. वीडियो में राहुल कभी राखी से सिर पर शैंपू लगाते नजर आ रहे हैं, तो कभी वह कंडिशनर लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में राहुल वैद्य 'ठंडे ठंडे पानी से (Thande Thande Paani Song)' गाना गाती नजर भी आ रही हैं. 

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह घर के अंदर ब्रेक डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में राखी का लुक काफी फनी है और जिसे तरीके से वह घर में घूम- घूमकर डांस कर रही हैं फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Video, Rakhi Sawant Pool Video, Rakhi Sawant Vidoe Viral, Bigg Boss 14 Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com