खतरों के खिलाड़ी सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शो में से एक है. इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और दर्शक अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज को उनके डर का सामना करते हुए देखना पसंद करते हैं. खतरों के खिलाड़ी 14, 2024 में खत्म हुआ और करण वीर मेहरा शो के विजेता बने. कृष्णा श्रॉफ शो की रनर अप रहीं. गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट शो के टॉप फाइव फाइनलिस्ट में शामिल थे. सीजन 14 की शूटिंग रोमानिया में हुई थी और यह काफी हिट रहा. अब सभी को सीजन 15 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.
बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने शो का हिस्सा बनने के लिए सेलेब्रिटीज से कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि अब तक एल्विश यादव, चुम दरंग, सिद्धार्थ निगम, शगुन पांडे, बसीर अली, गुलकी जोशी, गोरी नागोरी और दूसरे सितारों से बात की जा चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी और ईशा सिंह को भी ऑफर मिला है. गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस भाविका शर्मा और ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि को भी शो के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है. झनक एक्टर कृषाल आहूजा उन पहले सेलेब्रिटीज में से एक थे जिन्हें यह ऑफर मिला था.
क्या मल्लिका शेरावत KKK 15 में शामिल होंगी?
अब टेली चक्कर की ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बॉलीवुड स्टार मल्लिका शेरावत को भी शो के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है. उन्हें पहले भी शो का ऑफर दिया गया था लेकिन वह अपनी पिछली कमिटमेंट्स के चलते इसमें शामिल नहीं हो सकीं. अब कहा जा रहा है कि इस साल मल्लिका की तरफ से चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट कौन से पॉपुलर सितारे होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं