विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' को लेकर आई बड़ी खबर, चंकी पांडे के बाद अब ये एक्ट्रेस बनेंगी शो का हिस्सा

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' शो में नए चेहरों के साथ ढेर सारे धमाल और विवाद देखने को मिलेगा.

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' को लेकर आई बड़ी खबर, चंकी पांडे के बाद अब ये एक्ट्रेस बनेंगी शो का हिस्सा
'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के सदस्यों का नाम आया सामने
  • 'बिग बॉस 13' में जुड़े नए सदस्य
  • चंकी पांडे के बाद सुपर मॉडल लेंगी घर में एंट्री
  • 29 सितंबर से शुरू हो सकता है 'बिग बॉस 13'
नई दिल्ली:

Bigg Boss 13: टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस (Bigg Boss)' अपने नए सीजन के साथ सितंबर के अंत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस बार भी 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' शो में नए चेहरों के साथ ढेर सारे धमाल और विवाद देखने को मिलेंगे. धीरे-धीरे इस शो के सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जैसे कुछ ही समय पहले बॉलीवुड एक्टर को घर के पहले सदस्य के रूप में तय किया गया था. हाल ही में  'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' से जुड़ने वाले अन्य सदस्यों के नाम का भी खुलासा हुआ है. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 13' के घर में जाने वाले यह सेलेब्स सुपर मॉडल मुग्धा गोडसे (Mugdha Godse) और एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) हैं. 

धीरे-धीरे पूरा हो रहा है धर्मेंद्र का ये सपना, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुग्धा गोडसे और माहिका शर्मा ने 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है. बता दें कि इससे पहले मुग्धा गोडसे के बॉयफ्रेंड राहुल देव भी बिग बॉस 10 के घर में नजर आ चुके हैं. इनके अलावा 'बिग बॉस 13' में हम साथ साथ हैं की एक्ट्रेस नीलम कोठारी और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के भी शामिल होने की बात सामने आई थी, हालांकि, इस बारे में बिग बॉस की टीम की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मलाइका अरोड़ा को इस एक्टर ने कहा 'बहन जी' तो 'छैया-छैया गर्ल' ने दिया ऐसा रिएक्शन, Viral हुआ वीडियो

इस बार 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' में दर्शकों को कई बदलाव देखने को मिल सकते है. शो में इस बार पिछले 2 सीजन की तरह कॉमनर्स नजर नहीं आएंगे. दर्शक 29 सितंबर, 2019 से 'बिग बॉस 13' का लुत्फ रोजाना रात 10 बजे से 11 बजे तक उठा सकते हैं. इसके अलावा 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' का नया घर लोनावला में न बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है. साथ ही खबरें आ रही हैं कि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सलमान खान के साथ बिग बॉस 13 को होस्ट कर सकती हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss 13 Contestant, Mugdha Godse, Mahika Sharma, Bigg Boss 13 Salman Khan, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com