विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

Bigg Boss में रश्मि देसाई और आसिम रियाज में खाने को लेकर हुई जंग, सिद्धार्थ शुक्ला को भी बनाया निशाना- देखें Video

बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) को निशाना बना रही हैं. आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है.

Bigg Boss में रश्मि देसाई और आसिम रियाज में खाने को लेकर हुई जंग, सिद्धार्थ शुक्ला को भी बनाया निशाना- देखें Video
Bigg Boss में रश्मि देसाई और आसिम रियाज में जंग, सिद्धार्थ का भी आया नाम
  • बिग बॉस में फिर छिड़ी जंग
  • रश्मि और आसिम में हुई लड़ाई
  • सिद्धार्थ शुक्ला भी आए निशाने पर
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) को निशाना बना रही हैं. सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में भी उन्होंने आसिम रियाज पर आरोप लगाए थे, लेकिन सलमान खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. लेकिन रश्मि देसाई का आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एटीट्यूड सुधर नहीं रहा है, और वे अब भी पारस छाबड़ा की साइड लेकर खेल रही हैं. हालांकि बिग बॉस (Bigg Boss 13) के वीकेंड का वार में यह बात साफ भी हो चुकी है कि पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ डे, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा मिलकर खेल रहे हैं, और इन छह लोगों ने टीम बना रखी है. 

बिग बॉस (Bigg Boss) के आज के एपिसोड में भी रश्मि देसाई और आसिम रियाज में जमकर नोकझोंक दिखने वाली है. आसिम रियाज रश्मि देसाई से सिद्धार्थ शुक्ला के लिए खाना बनाने के लिए कहेंगे. लेकिन रश्मि देसाई कहती हैं कि आप भी अपना काम खत्म कर लीजिए, दोनों का खाना साथ बना दूंगी. इस पर आसिम कहते हैं कि पहले आप सिद्धार्थ शुक्ला का खाना बना दो उन्हें भूख लग रही है. बस इसी को लेकर बहस छिड़ जाती है. रश्मि देसाई कहती है कि वे किसी की नौकर नहीं हैं जो खाना बनाएं. इस बात को सुनकर आसिम रियाज भी खामोश नहीं रहते हैं और वह भी रश्मि को जवाब देते हैं. इस तरह घर का माहौल एक बार फिर गर्मा जाता है, और चीखना चिल्लाना शुरू हो जाता है. 

बिग बॉस (Bigg Boss) में आज फराह खान एंट्री कर रही हैं, और घर में अदालत वाला टास्क होना है. इस टास्क में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की टीम होंगी, और उनका केस अदालत में लड़ा जाएगा. यह मुकाबला भी काफी दिलचस्प होना है. वैसे भी बिग बॉस हाउस के सदस्यों की उस समय से नींद उड़ी हुई है, जब से सलमान खान ने उन्हें बताया था कि अगले हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. घर के आधे सदस्य बाहर हो जाएंगे. वाइल्ड कार्ड के तौर पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया स्टार हिंदुस्तानी भाऊ और तहसीन पूनावाला आएंगे. सलमान खान इनसे दर्शकों को मिलवा भी चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Video, Rashami Desai, Asim Riaz, Siddharth Shukla, Bigg Boss 13 Written Update, Viral Video, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com