विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2019

Bigg Boss 13: अमीषा पटेल से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा था घर का यह सदस्य, मिली यह चेतावनी- देखें Video

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में 'बिग बॉस 13' के सदस्य सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha Patel) से फ्लर्ट करते हैं.

Bigg Boss 13: अमीषा पटेल से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा था घर का यह सदस्य, मिली यह चेतावनी- देखें Video
Bigg Boss 13: शो के सदस्य को मिली अमीषा पटेल से फ्लर्ट करने की सजा
  • 'बिग बॉस 13' में पहले दिन ही हुआ धमाका
  • अमीषा पटेल के साथ फ्लर्ट करना चाह रहा था घर का सदस्य
  • घर की मालकिन ने दे डाली फ्लर्ट करने की सजा
नई दिल्ली:

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपन नए सीजन से शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है. जहां प्रीमियर पर घर के सदस्यों ने धमाकेदार एंट्री की तो वहीं अगले दिन से ही सबकी क्लास लगनी शुरू हो गई. हाल ही में 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में 'बिग बॉस 13' के सदस्य सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha Patel) से फ्लर्ट करते हैं. इस पर अमीषा पटेल घर की बाकी लड़कियों को चेतावनी देती हैं कि इनसे बचकर रहना. 

KBC Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति' के इस कंटेस्टेंट से नाराज हुए अमिताभ बच्चन, दे डाली ये सलाह

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के पहले एपिसोड में घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha Patel) सदस्य सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरने का टास्क देती हैं. लेकिन पूल में रहकर ही सिद्धार्थ अमीषा पटेल से फ्लर्ट करने लगते हैं और उनका हाथ पकड़कर बातें करने लगते हैं. सिद्धार्थ डे की इस हरकत पर रिएक्शन देते हुए अमीषा पटेल ने न केवल घर की बाकी लड़कियों को चेतावनी दी, "आप लोग बचकर रहना." इसके अलावा एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को ब्लैक हार्ट भी दिया, जिसका नतीजा बाद में देखने को मिलेगा. बिग बॉस 13 के दूसरे सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला और मॉडल आसिम रियाज ने घर में रैंप वॉक भी की. 

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा ने आसिम रियाज को कहे अपशब्द, निशाने पर आए कश्मीरी मॉडल

बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में केवल यही एक धमाका नहीं हुआ है. इसके अलावा शो में आसिम रियाज (Asim Riyaz) और पारस छाबड़ा (Paras Chabra) में जम्मू और कश्मीर को लेकर बहस भी हुई है. शो के पहले एपिसोड को देखकर कोई भी यही कहेगा कि जिस तरह सलमान खान ने लॉन्च पर कहा था कि बिग बॉस का यह सीजन बहुत टेढ़ा होगा, साथ ही घर के सदस्यों की जिंदगी भी यहां मुश्किलों भरी होने वाली है, वो बात बिल्कुल सच साबित होने वाली है. क्योंकि इस बार न केवल बिग बॉस बल्कि घर की मालकिन अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी घर के सदस्यों को अपने इशारो पर नचाने वाली हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss Written Update 30 September, Bigg Boss 13 Day 1 Episode, Bigg Boss 13 1st Controversy, Bigg Boss 13 Malkin Ameesha Patel, Bigg Boss 13 Day 1 Written Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com