विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

Bigg Boss 13 में एंट्री लेंगे कंटेस्टेंट्स के घरवाले, जानिए किसके घर से आएगा कौन...

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के इस सीजन में सदस्यों के घरवाले भी रहेंगे उनके साथ, जानिए किसके घर से कौन लेगा बिग बॉस (Bigg Boss) के हाउस में एंट्री.

Bigg Boss 13 में एंट्री लेंगे कंटेस्टेंट्स के घरवाले, जानिए किसके घर से आएगा कौन...
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कंटेस्टेंट्स के घरवाले लेंगे एंट्री
  • बिग बॉस 13 को लेकर आई बड़ी खबर
  • कंटेस्टेंट्स के घरवाले लेंगे बिग बॉस हाउस में एंट्री
  • एक हफ्ते तक रहेंगे बिग बॉस हाउस में
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में यूं तो काफी हंगामा और ड्रामा हो रहा है, लेकिन इसी बीच बिग बॉस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss) की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इस बार घर में कुछ ऐसा होगा, जो अब तक कभी नहीं हुआ. बिग बॉस का यह पहला सीजन होगा, जब बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस के सदस्यों के घरवाले उनके साथ घर में रहने के लिए आएंगे. इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ट्रेंड ज्ञान ने ट्वीट के जरिए दी है. ट्रेंड ज्ञान ने ये भी बताया कि किस कंटेस्टेंट के घर से कौन शख्स उनके साथ बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में रहने के लिए आने वाला है. 

बॉलीवुड डायरेक्टर शिरीष कुंदर ने धर्म पर किया ट्वीट, बोले- धर्म का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट...

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है. ट्रेंड ज्ञान की ट्वीट की मानें तो, घर में बचे हुए सदस्यों में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के भाई आकाश, शहनाज गिल (Shehnaa Gill) के भाई शहबाज बादेशा, आरती सिंह (Aarti Singh) की भाभी कश्मीरा शाह, शेफाली (Shefali Jariwala) के पति पराग प्यागी, सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) की मां, विशाल के भाई कुणाल और आसिम (Asim Riaz) के भाई उमर या फिर हिमांशी खुराना एक बार फिर घर में एंट्री कर सकती हैं.  

कैटरीना कैफ की Photos ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दुल्हन बन ताश खेलती आईं नजर

बता दें, कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एक हफ्ते तक रहेंगे. ऐसे में धमाका होने तो जाहिर है. वहीं, फिलहाल बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बाच हाई वॉल्टेज ड्रामा चल रहा है. एक तरफ जहां इन दोनों का प्यार फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहा था, वहीं अब ये दोनों एक-दूसरे से बात-बात पर झगड़ रहे हैं. इस ड्रामे के बीच आज शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) में काफी भयंकर लड़ाई हो जाएगी, जिसके बाद शहनाज सिद्धार्थ का कॉलर पकड़ उन्हें मारना शुरू कर देंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss, Salman Khan, Contestants Family Members Enters In Bigg Boss House, Bigg Boss Updates, Bigg Boss News, Bigg Boss Video, Bigg Boss 13 Updates, Sidharth Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com