'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' के पांच फाइनलिस्ट तय हो गए हैं, और सुरभि राणा का बिग बॉस में सफर खत्म हो गया है. सुरभि राणा (Surbhi Rana) ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी, और वे रोमिल चौधरी के साथ घर में आई थीं. सुरभि राणा ने घर में आते ही धमाल काट दिया था, और अपनी बहुत ही नेगेटिव इमेज भी बनाई थी. लेकिन सुरभि राणा घर में पांच बार कप्तान बनी थीं. सुरभि राणा की श्रीसंत के जमकर फाइट हुई थी, और दोनों ने एक दूसरे को कई बार अपशब्द भी कहे थे. लेकिन आज 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' मिडवीक एविक्शन में सुरभि राणा का घर में सफर समाप्त हो गया.
Woah! Finale week tak pahunchkar ab eviction ka shikaar hui #SurbhiRana aur kaha unhone iss safar ko alvida. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/QT7qecODJF
— COLORS (@ColorsTV) December 27, 2018
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Bigg Boss 12: सोमी खान ने घर से निकलते ही रोमिल चौधरी को किया इग्नोर, बताया कौन जीत सकता है खिताब
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में सुरभि राणा अपने आक्रामक वजह से ही सुर्खियों में रहीं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वे बहुत ही शांत तेवर अपनाए हुए हैं. श्रीसंत उनके इस शांत तेवरों को लेकर भी उन्हें निशाने पर ले चुके हैं. सुरभि ने घर के सदस्यों को उकसाने का भी बहुत काम किया और हर टास्क में वे बहुत आक्रामक हो जाती थीं. आखिरकार आज उनका बिग बॉस हाउस में सफर खत्म हो गया और उनके लिए ये किसी झटक से कम नहीं है.
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में अब सुरभि राणा के जाने से सिर्फ पांच फाइनलिस्ट ही बचे हैं. अब मुकाबला दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, करणवीर बोहरा और श्रीसंत के बीच है. इस तरह अब खेल और भी रोचक हो गया है, लेकिन श्रीसंत की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है और अब उनकी जीत की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं. लेकिन सुरभि राणा का सफर खत्म होने से यह बात साबित हो गई है कि घर में आक्रामक तेवर उनके लिए महंगे पड़े और श्रीसंत के कई बार मदद करने के बाद भी उनका रवैया सही नहीं रहा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं