विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर-उर्वशी की साफ-सफाई पर उठा सवाल, रो-रोकर बताया अपना हाल

बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) को शुरू हुए अभी सिर्फ तीन दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान कई बार ऐसे मुद्दे उठ चुके हैं जिसका जिक्र करने पर आप भी हैरान हो जाएंगे.

Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर-उर्वशी की साफ-सफाई पर उठा सवाल, रो-रोकर बताया अपना हाल
Bigg Boss 12 में दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी
  • 'बिग बॉस 12' में साफ-सफाई पर उठा सवाल
  • उर्वशी बनी इस मुद्दे का शिकार
  • छोटे शहर की बात पर हुआ बवाल
नई दिल्ली: बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) को शुरू हुए अभी सिर्फ तीन दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान कई बार ऐसे मुद्दे उठ चुके हैं जिसका जिक्र करने पर आप भी हैरान हो जाएंगे. हाल ही में श्रीसंत द्वारा खान सिस्टर्स को 'अपब्रिंगिंग' शब्द यूज करने पर काफी बवाल हुआ था और फिर अब एक और मुद्दा उठ चुका है. इस बार निशाने पर मुजफ्फरपुर से आए सिंगर दीपक ठाकुर और जोड़ी कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी आई हैं. घर की कंटेस्टेंट कृति जब घर का बाथरूम यूज करने पहुंची तो बदबू आ रही थी, ऐसे में उन्होंने सीधे उर्वशी पर सवाल उठा दिया कि तुम आखिरी बार गई थी. इस पर उर्वशी काफी नाराज हुईं कि उनपर यह आरोप क्यों लगाया जा रहा है.

भोजपुरी एक्ट्रेस ने गणपति विसर्जन पर किया 'नागिन डांस', Video ने मचाया धमाल

उर्वशी जब वाशरूम से बाहर आईं तो किचन में जाकर रोना शुरू कर दिया, जिसपर घर अन्य सभी सदस्य काफी परेशान हो गए कि आखिर क्या हुआ. फिर दीपिका उनके पास गार्डेन एरिया में आकर बात किया कि आखिर क्या मसला है. उर्वशी ने इस बारे में रोते हुए बताया कि अगर मैं छोटे शहर से हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि मुझे तौर-तरीका नहीं पता है. यहां पर कृति भी आकर अपनी बात पर डिफेंड करने लगी. इससे पहले भी एक बार कृति ने उर्वशी के वाशरूम यूज करने पर टोक चुकी थीं.
 

KBC 10: हॉट सीट पर पहुंचीं कंटेस्टेंट सुधा वर्गीस, अमिताभ बच्चन के लिए बोली ये बड़ी बात

देर रात जब दीपक ठाकुर अपनी जोड़ी उर्वशी वाणी के साथ बैठे तो इस बात पर चर्चा करते हुए दिखे. दीपक ठाकुर ने उन्हें समझाया कि अगर ये एलीट क्लास के लोग कुछ समझाते हैं तो समझ लो. हम उनके तरह बड़े तो नहीं बन सकते, लेकिन अच्छी तरह से रहन-सहन और तौर-तरीका जान सकते हैं. फिलहाल बिग बॉस के घऱ का तीसरा दिन काफी इंटरटेनिंग रहा. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 12, Deepak Thakur, Urvashi Vani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com