विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा को जसलीन पर आया गुस्सा, बोले- लोग पूछेंगे सौरव कौन है, आपका साला है...

'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में जब से अनूप जलोटा (Anup Jalota) की वापसी हुई है, वह खतरनाक मूड में नजर आ रहे हैं. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सीक्रेट रूम से सबकी असलियत देखी है.

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा को जसलीन पर आया गुस्सा, बोले- लोग पूछेंगे सौरव कौन है, आपका साला है...
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा (Anup Jalota) को आया जसलीन पर गुस्सा
  • गुस्से में हैं अनूप जलोटा
  • जसलीन को सुनाई खरी-खरी
  • सौरव पटेल बना वजह
नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में जब से अनूप जलोटा (Anup Jalota) की वापसी हुई है, वह खतरनाक मूड में नजर आ रहे हैं. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सीक्रेट रूम से सबकी असलियत देखी है और वह अब उसी को हथियार बना रहे हैं. लेकिन अनूप जलोटा को उनकी पार्टनर रही जसलीन मथारू ने बहुत निराश किया है. अनूप जलोटा के घर से बाहर निकलने के बाद जसलीन मथारू घर के अंदर बहुत कमजोर पड़ गईं. अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने घर में लौटते ही उनकी जमकर क्लास ली है और अब तो वे सौरव पटेल से मसाज करवाने को लेकर वे भड़क पड़े हैं और जसलीन-सौरव को खूब खरी-खोटी सुनाई है.

महान तबला वादक Lachhu Maharaj के इशारों पर नाची थीं मधुबाला-मीना कुमारी, 74वीं जयंती पर बना Google Doodle
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by biggboss_khabri (@bigg_boss_12_khabri_) on


Video: आम्रपाली दुबे के करीब आकर बोले निरहुआ- नजदीकियां बढ़ जाने दो, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब...

अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सौरव पटेल भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अनूप जलोटा जसलीन पर काफी बरस रहे हैं. अनूप जलोटा जसलीन से कहते हैं कि वे सौरव से मसाज करवा रही हैं. कभी मैंने ऐसा नहीं करवाया. लोग क्या सोचेंगे मजा ले रहा है. अनूप जलोटा कहते हैं कि चार आदमी मुझसे भी पूछेंगे बाहर, सौरव कौन है, आपका साला है. इस तरह अनूप जलोटा का गुस्सा साफ नजर आता है और जसलीन का चेहर उतर जाता है. 

सपना चौधरी के पेरेंट्स की तरह क्या वह भी करेंगी लव मैरिज, हरियाणवी सिंगर ने दिया ऐसा जवाब...

वैसे भी 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' ने ऐलान कर दिया है कि अब कोई जोड़ी नहीं रही है. सब अकेले खेलेंगे. इस तरह से जोड़ियों का खेल खत्म हो चुका है. दीपक और उर्वशी में भी काफी गर्मागर्मी हो गई है. दोनों की जोड़ी टूट गई है, और उर्वशी को दीपक की वजह से एविक्शन के लिए नॉमिनेट होना पड़ा है. उधर, श्रीसंत दीपिका के साथ पंगा लेने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्हीं की वजह से श्रीसंत को घर से बाहर जाना पड़ा था, हालांकि सीक्रेट रूम से उनकी वापसी के बाद दीपिका कक्कड़ का चेहरा उतर गया है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anup Jalota Bigg Boss 12, Anup Jalota Jasleen Matharu, Anup Jalota Viral Video, Bigg Boss 12 Viral Video, Jasleen Matharu Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com