विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

Bigg Boss 11 : इस कंटेस्टेंट की खातिर प्रियांक शर्मा हो गए गंजे, लव के माथे पर लिखा गया 'जीरो'

बिग बॉस के घर में दोस्ती की परख के लिए कई मौके आते हैं और कई लोग इस दोस्ती पर खरे उतर जाते हैं.

Bigg Boss 11 : इस कंटेस्टेंट की खातिर प्रियांक शर्मा हो गए गंजे, लव के माथे पर लिखा गया 'जीरो'
बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा
  • हिना खान हो गई हैं नॉमिनेट
  • हितेन को भी बचना होगा
  • लव भी देंगे कुर्बानी
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में दोस्ती की परख के लिए कई मौके आते हैं और कई लोग इस दोस्ती पर खरे उतर जाते हैं. ऐसा ही कुछ आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा. आज नॉमिनेशन डे है और कई कंटेस्टेंट आज अपनी सयानेपन से शिकार बनेंगे तो दूसरे अपनी दिलेरी का परिचय देंगे. नॉमिनेशन डे के दिन ही यह पता चलता है कि कौन रणनीति बना रहा है और कौन मास्टरमाइंड बना हुआ है. आज हिना, आकाश और बेन नॉमिने होंगे. इनको खुद को सेफ करने के लिए एक मौका भी दिया जाएगा लेकिन हर कोई इस मौके का फायदा नहीं उठा पाएगा.

 
यह भी पढ़ें :  Bigg Boss 11 : जानी-दुश्मन विकास और शिल्पा में बढ़ीं करीबियां तो जल भुन गए आकाश

सबसे दिलचस्प मामला देखने को मिलेगा हितेन तेजवानी का. हितेन तेजवानी को बिग बॉस ने नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए मौका दिया था. प्रियांक शर्मा ने हितेन को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी. प्रियांक शर्मा एक मिनट के लिए भी नहीं झिझके और उन्होंने इस काम को अंजाम दिया तथा गंजे हो गए. यही नहीं, हिना खान को सेफ करने के लिए लव को अपने माथे पर जीरो लिखवाना था. वह मान गया और सपना ने लव के माथे पर जीरो लिख दिया. इस तरह बिग बॉस के घर में बदलते हफ्ते के साथ ही संबंधों में बदलाव भी देखा जा सकेगा. घर में नए समीकरण बनेंगे और नई दोस्तियां भी गांठी जाती दिखेंगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Priyank Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com