विज्ञापन

13 से ज्यादा एक्टर्स वाली देशभक्ति फिल्म, मोहम्मद अजीज- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने बनाया अमर गीत, सुभाष घई को है गर्व

13 एक्टर्स वाली देशभक्ति फिल्म का गाना आज 40 साल बाद भी फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए है. वहीं इस पर सुभाष घई ने बताया कि उनको गर्व है.  

13 से ज्यादा एक्टर्स वाली देशभक्ति फिल्म, मोहम्मद अजीज- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने बनाया अमर गीत, सुभाष घई को है गर्व
13 एक्टर्स वाली फिल्म के देशभक्ति गीत पर सुभाष घई को है गर्व
नई दिल्ली:

13 एक्टर्स को संभालना आसान नहीं होता. वहीं अगर फिल्म में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हो और फिल्म ही नहीं गाने भी हिट हो जाए तो क्या कहने... इसी के चलते आज हम आपको पॉपुलर देशभक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो है'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए'. यह आज भी स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर गाया जाता है, जिसे देखते हुए निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने सोमवार को खुशी और गर्व जताया. यह गाना फिल्म कर्मा में फिल्माया गया था. सुभाष घई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म कर्मा का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी दिली इच्छा जाहिर की.

नेशनल आइकॉनिक कहलाया गाना

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि गाने को संस्कृत में भी रिलीज किया गया था. उन्होंने लिखा, "जब हमारी फिल्म कर्मा का म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ था तो उस पर सभी स्टार्स के साथ-साथ लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और आनंद बख्शी के भी सिग्नेचर थे. ये 1986 में हुआ था. उस एल्बम में एक नेशनल आइकॉनिक गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' आज भी ये गाना भारत के हर नेशनल इवेंट में गाया जाता है. अब मुक्ता आर्ट को गर्व है कि हमने इसी गाने को संस्कृत में रिलीज किया है. इसे गाया है कविता कृष्णमूर्ति जी ने और यूट्यूब पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस आइकॉनिक गाने का आनंद लेने के लिए सबका धन्यवाद."

ये भी पढ़ें- जेल की दीवारों से निकला वो देशभक्ति गीत, राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा, 61 साल बाद भी है देश के जवानों का तराना

मोहम्मद अजीज व कविता कृष्णमूर्ति ने गाया

1986 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' में फिल्माया गया प्रसिद्ध देशभक्ति गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' का हिंदी संस्करण लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने संगीतबद्ध किया, आनंद बख्शी ने लिखा और मोहम्मद अजीज व कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. प्रसिद्ध देशभक्ति गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' का संस्कृत संस्करण अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था. निर्देशक सुभाष घई ने इस कालजयी गाने को संस्कृत भाषा में तैयार करवाया, जिसे मूल गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने ही अपनी आवाज दी थी. 

13 एक्टर्स आए नजर

फिल्म की बात करें तो दिलीप कुमार,नूतन,जैकी श्रॉफ, बैजू ठाकुर, अनिल कपूरस, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, पूनम ढिल्लों, अनुपम खेर, 
दारा सिंह, शक्ति कपूर, टॉम ऑल्टर, माणिक ईरानी,बिंदू ,शरत सक्सेना,काईकाला सत्यनारायण,सतीश कौल, बीना,जुगल हंसराज,किशोरी शहाणे और सुभाष घई नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Subhash Ghai, Karma, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com