विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

'भाबीजी घर पर हैं' के टीका, मलखान और टिल्लू पहुंचे गोवा, कुछ ऐसे करने लगे फ्लर्टिंग

'भाबीजी घर पर हैं' का इन दिनों स्पेशल एपिसोड चल रहा है. इस हफ्ते पूरी टीम गोवा पहुंची हुई है और भरपूर मस्ती करती नजर आएगी.

'भाबीजी घर पर हैं' के टीका, मलखान और टिल्लू पहुंचे गोवा, कुछ ऐसे करने लगे फ्लर्टिंग
'भाबीजी घर पर हैं' के कलाकार
  • गोवा पहुंचे 'भाबीजी घर पर हैं' के स्टार्स
  • सभी मस्ती के मूड में दिखाई दिए
  • टीका, मलखान और टिल्लू ने की फ्लर्टिंग
नई दिल्ली: 'भाबीजी घर पर हैं' का इन दिनों स्पेशल एपिसोड चल रहा है. इस हफ्ते पूरी टीम गोवा पहुंची हुई है. अंगूरी भाभी से लेकर अन्य सभी कैरेक्टर गोवा में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जहां भाभी अपने नए-नए लुक से सभी को प्रभावित कर रहे हैं तो वहीं टीकाराम, मलखान और टिल्लू भी गोवा के रंग रंगे हुए नजर आ रहे हैं. 5 मार्च से आने वाला 'गोवा स्पेशल एपिसोड' 9 मार्च तक चलेगा. जिसमें सभी अहम किरदार मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. एंड टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी आया है, जिसमें टीकाराम, मलखान और टिल्लू एक लड़की से फ्लर्टिंग करते हुए देखे गए.

Video: भूमि पेडणेकर की प्राइवेट लाइफ पर आयुष्मान खुराना का खुलासा, बोले- एक घंटे भी...

गोवा पर मस्ती करते हुए तीनों एक लड़की से टकरा गए, जहां सभी एक साथ लड़की को इम्प्रेस करने के लिए खुद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं. टिल्लू सबसे पहले टूटी-फूटी अंग्रेजी में लड़की से कहते हैं कि आई टिल्लू, आई डू वर्क इन शॉप कच्छा बनियान... एंड यू नो, सेठ वेरी कंजूस बट आई टुक मनी फ्रॉम गल्ला... सो हल्ला-हल्ला, बोल हल्ला... आई लाइक यू वेरी मच... ऐसा कहते ही बीच में अचानक मलखान कूद पड़े और वह भी टूटू-फूटे अंग्रेजी में कहने लगे कि माईसेल्फ मलखान, आई ड्रिंग टी एव्रीडे ऑन गुप्ता स्टॉल एंड आई वाच गर्ल एव्रीडे लाइक टीवी.
बॉलीवुड के बाद टेलीविजन भी करने लगा हॉलीवुड की नकल, 'पृथ्वी वल्लभ' में दिखा 'जैक स्पैरो' का लुक

वहीं फिर आखिर में टीका से भी रहा नहीं गया और लड़की का हाथ किस करते हुए कहा, माई नेम इस टीकाराम, सारे लड़के मेरे सामने फीकाराम... ऐसे ही मजाकियां अंदाज में तीनों काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं, सभी गोवा के लुक में टीशर्ट, कैपरी, कैप और काला चश्मा लगाए हुए दिखे. शो के सभी कैरेक्टर इस हफ्ते कुछ ऐसे ही मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhabiji Ghar Par Hain, Goa Special, Angoori Bhabhi, Kanpur To Goa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com