विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2024

मुनव्वर फारूकी नहीं ये कंटेस्टेंट होता BB17 का असली विजेता, लेकिन बिग बॉस ने रोका था खेलने से

BB17 Winner: सोशल मीडिया पर बिग बॉस के फैंस का गुस्सा फूट रहा है. कुछ फैंस  कंटेस्टेंट के एविक्शन के बाद से नाराज हैं. जबकि कुछ फैंस का कहना साफ है कि असली विनर कोई और होता. 

मुनव्वर फारूकी नहीं ये कंटेस्टेंट होता BB17 का असली विजेता, लेकिन बिग बॉस ने रोका था खेलने से
BB17 Winner: मुनव्वर फारूकी नहीं यह कंटेस्टेंट होता असली विनर लेकिन बिग बॉस ने...
नई दिल्ली:

BB17: बिग बॉस के विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी अपने घर ले गए. वो बिग बॉस के पूरे सीजन को मजेदार बनाने में पीछे नहीं रहे, ये सही बात है लेकिन क्या वो इस शो को जीतने के असली हकदार थे. ये सवाल तब से उठ रहे हैं जब से शो का एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट फिनाले शो से पहले ही शो से बाहर हो गया. उसके बाद से सोशल मीडिया पर बिग बॉस के फैंस का गुस्सा फूट रहा है. कुछ फैंस  कंटेस्टेंट के एविक्शन के बाद से नाराज हैं. जबकि कुछ फैंस का कहना साफ है कि असली विनर कोई और होता. 

मुनव्वर नहीं तो फिर कौन

शो की शुरुआत से लेकर आखिर तक अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने शो को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब वो पहली बार पर्दे पर दिखाई दिए तो कई फैंस को ये भी लगा कि वो अंकिता लोखंडे के दम पर ही आगे बढ़ेंगे. और, जितना रुक सके उतना रुक जाएंगे. लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. विक्की जैन शो शुरू होने के कुछ ही दिन बाद से अपने गेम अलग दिखाने में कामयाब रहे. उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो घर में अंकिता लोखंडे के भरोसे टिकने नहीं आए. बल्कि शो को अपने ढंग से खेलने आए हैं. वो कब क्या करेंगे, ये देखने और जानने की दिलचस्पी कंटेस्टेंट सहित बिग बॉस के व्यूअर्स को भी रहने लगी. जिसकी वजह से शो के व्यूअर्स उन्हें शो का विनर भी मानकर चल रहे थे.

मास्टर माइंड बने विक्की जैन

विक्की जैन का खेल जिस तरह से आगे बढ़ रहा था, उन्हें बहुत जल्द  शो के मास्टर माइंड का टाइटल मिल गया था. पिछले कुछ सीजन से बिग बॉस में कोई न कोई मास्टर माइंड चला ही आ रहा है. इससे पहले ये टाइटल साजिद खान को मिला था. उससे पहले विकास शो के मास्टरमाइंड बनते रहे. इस बार बाजी पलटने, शो को दिलचस्प बनाने और अपने अनुसार कंटेस्टेंट को मोल्ड करने वाले विक्की जैन को भी शो का मास्टर माइंड मान लिया जाने लगा था. फिनाले शो से पहले उनका एविक्शन फैन्स को बिलकुल रास नहीं आया. उनके एविक्शन पर भी फैन्स ने नाराजगी जाहिर की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 17, BB17 Updates, Bigg Boss 17 Contestants, BB17 Latest News, Munawar Faruqui
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com