- अविका गौर ने गाउन में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
- फोटो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
- अविका गौर ने फोटो शेयर कर लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपना वजन कम किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अविका गौर एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने सिल्वर गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है. अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि धारणा कभी भी सच्चाई नहीं होती है, लेकिन हम अपनी धारणा को कुछ नहीं, बल्कि एक सच्चाई के तौर पर मानते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अविका गौर (Avika Gor) ने इस बारे में बात करते हुए आगे लिखा, "जब मैंने अपनी जिंदगी में कई सफल लोगों (एक्टर, बिजनेस मैन) को देखा तो कई बार मैंने सोचा कि वह कितने भाग्यशाली हैं, और वह सही समय पर सही जगह हैं. यहां तक कि जब मैं अपने बारे में भी सोचती हूं तो मैं यह सोचती हूं कि क्या पता मैं भी भाग्यशाली होउंगी, जो मुझे इतनी जल्दी इतना कुछ मिल गया. लेकिन जब मैं अपने पीछे के सफर की तरफ देखती हूं तो पता चलता है कि मुझे यहां तक पहुंचने और जो चीजें मैंने हासिल की है उसके लिए वह सब चीजें करनी पड़ी थीं. यही मुझे एहसास दिलाता है कि हर सफल इंसान अच्छा परफॉर्म करने के लिए कई प्रयास करता है. मैं यह देख सकती हूं कि एक गोल को पाने के लिए कितने बलिदान करने पड़ते हैं."
अविका गौर (Avika Gor) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "यह सोचना बहुत आसान है कि हर किसी को चीजें आसानी से मिल जाती हैं और वह इसके लायक नहीं हैं. लेकिन हम पूरी कहानी से परिचित नहीं होते हैं. इसलिए हमें हर किसी की कहानी जानने का प्रयास करना चाहिए. इस विचार ने मुझे एक अच्छा श्रोता बना दिया है. मैं हर किसी के अनुभव से कुछ न कुछ सीख सकती हूं. हाल ही में मेरे ड्राइवर ने अपने सपने के बारे में बताया कि वह शेफ बनना चाहते हैं. मैं अपनी असिस्टेंट की कहानी से भी काफी कुछ चीजें सीखीं. यहां सीखने के लिए कई ऐसी कहानियां होती हैं. इसलिये हम सभी को एक बार प्रयास जरूर करना चाहिए और सीखने की कोशिश करनी चाहिए, जितना हम कर सकते हैं."
Subscribe NDTV Zaika: Egg Masala Curry Recipe | कैसे बनाएं एग करी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं